/hindi/media/media_files/2025/03/07/XXNS0oBQNG2KyQbgxItF.png)
Photograph: (OTT Play)
Tejasswi Prakashs Dish to be Featured at Vikas Khannas NYC Restaurant! तेजस्वी प्रकाश इन दिनों Celebrity MasterChef India में हैं। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी आई है। तेजस्वी प्रकाश की डिश जज लोगों को बहुत पसंद आई जिसके बाद शेफ विकास खन्ना ने मोहर लगायी कि न्यूयॉर्क स्थित उनके मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट Bungalow में इस डिश को सर्व किया जाएगा। इसके साथ ही तेजस्वी को भी रेवन्यू का एक हिस्सा भी मिलेगा। यह तेजस्वी प्रकाश के लिए बहुत ही गर्व वाली बात है। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
Celebrity MasterChef India में तेजस्वी प्रकाश की डिश ने जीता शेफ विकास खन्ना का दिल
हाल ही में Celebrity MasterChef India ने तेजस्वी प्रकाश की डिश ने सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल जजों के द्वारा प्रतिभागियों को एक चैलेंज दिया गया था जिसमें तेजस्वी प्रकाश जीत गई। उनकी डिश 'स्क्वैश सॉस के साथ डोसा बोम्बोलोनी' ने तीनों जजों फराह खान, रणवीर बराड़ और विकास खन्ना का दिल जीत लिया। इसके बाद शेफ विकास खन्ना ने इस डिश को उनके खुद के मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट Bungalow में एक दिन के लिए फीचर करने का फैसला किया है।
हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में प्रतिभागियों को चैलेंज दिए गए थे। एक चैलेंज में डोसा बैटर के साथ कुछ अलग और क्रिएटिव डिश तैयार करनी थी। इस चैलेंज में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी इन्नोवेटिव डिश के साथ तीनों जजों का दिल जीत लिया और शेफ विकास और रणवीर बरार की तरफ से उनकी तारीफ भी की गई। तेजस्वी ने अपने डिश से तीनों जजों को इंप्रेस किया। यह शो अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है और टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में अंदाजे लगाए जा रहे हैं।
Teju won the Challenge 🥳🥺🧿Teju's dish to be featured in Chef Vikas Khanna's Bunglow Restaurant In NEW YORK for 1 day🔥❤️🧿. So so proud of you @itsmetejasswi cutie 🥰❤️🧿
— Tejranxlove | (@tejranxlove18) March 6, 2025
All judge's loved teju's dish 🥺🤌🏼🧿
EVILS EYES OFF 🧿 #TejRan #CelebrityMasterChef #TejasswiPrakash pic.twitter.com/eZJisy2wao
वहीं अन्य कंटेस्टेंट्स में निक्की ने डोसा कोन बनाया और कबिता ने डोसा बैटर के साथ कॉर्न डॉग बनाए। राजीव ने मैकरॉन और गौरव ने डोसा बन्स बनाए।