Advertisment

Hema Malini To Neena Gupta: इन 5 महिलाओं ने उम्र के कारण खोए रोल

author image
Sanjana
29 Jun 2022
Hema Malini To Neena Gupta: इन 5 महिलाओं ने उम्र के कारण खोए रोल

हमने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बदलाव आते हुए देखे हैं। एक वक्त था जब महिलाओं को 30 की उम्र के बाद रिटायर समझ लिया जाता था। उनका एक्टिंग करियर उनकी उम्र के साथ खत्म हो जाता था। बॉलीवुड में sexism ageism की जड़े अंदर तक फैली हुई है। उम्र के आधार पर महिलाओं और पुरुषों में यह भेदभाव गलत है।

Advertisment

बॉलीवुड में पुरुषों को 50 की उम्र में भी 20 साल के नौजवान का किरदार दे दिया जाता है। लेकिन महिलाओं को 30 की उम्र के बाद ही लीड रोल से बाहर कर देना सही कैसे हो सकता है? जब पुरुषों के लिए उम्र की कोई पाबंदी नहीं तो फिर किसी किरदार को निभाने के लिए महिला की सही उम्र क्यों चाहिए? ऐसी बहुत सी मशहूर अभिनेत्रियां हैं जिन्हें उनकी ज्यादा उम्र की वजह से किरदार नहीं दिए गए।

1. शेफाली शाह

शेफाली शाह ने ageism और फीमेल अभिनेत्रियों से संबंधित स्टीरियोटाइप्स के बारे में बात की। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्हें काम मिलना कम हो गया था क्योंकि उन्हें ज्यादा उम्र की वजह से अच्छे किरदार नहीं मिल रहे थे। जब उन्होंने यह देखा कि ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं है तो उन्होंने रिटायर होने का भी सोचा था।

Advertisment

यह भी पढ़ें: https://hindi.shethepeople.tv/bollywood/diya-mirza-speaks-up-openly-on-ageism-in-industry

2. नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने कमबैक के बाद एक पोस्ट में कहा था -"she is open to work"। वह हमेशा से ही बहुत ईमानदार और खुले स्वभाव की रही है। इसलिए उन्होंने अपने काम के क्षेत्र से हुई डिसएप्वाइंटमेंट का भी खुलकर जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र की एक्टर्स को उनकी उम्र के किरदार भी नहीं दिए जाते हैं। उनकी उम्र के किरदार भी कम उम्र की महिलाओं से करवाए जाते हैं।

Advertisment

3. हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने यह बताया कि उन्हें अब ज्यादा काम नहीं मिलता। उम्र बढ़ने के कारण इंडस्ट्री में उन्हें ज्यादा किरदार नहीं दिए जाते हैं। फिल्म मेकर्स ऐसी फिल्मों में अपना पैसा इन्वेस्ट नहीं करना चाहते जिसमें ओल्ड महिलाएं काम करती हैं। बड़े प्रोजेक्ट में अधिक उम्र की महिलाओं को काम देना उनके लिए रिस्क है।

4. माधुरी दीक्षित

Advertisment

माधुरी दीक्षित ने भी ageism पर अपनी राय रखी। उनका कहना है इंडस्ट्री में एक निश्चित उम्र के बाद महिलाओं के काम करने को लेकर स्टीरियोटाइप है। वह कहती हैं कि कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए या ब्रेक ले लेना चाहिए क्योंकि अब उनकी उम्र ज्यादा है। लेकिन यह स्थिति पुरुषों के लिए एक जैसी बिल्कुल भी नहीं।

5. कैथी ग्रिफिन

कैथी ग्रिफिन हॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा रह चुकी है। वह हॉलीवुड में ageism के खिलाफ आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटी। उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपने करियर में बहुत से रिजेक्शन देखे हैं जिनका कारण उनकी उम्र है। उन्हें ज्यादातर यह सुनने को मिलता है कि दर्शक आपको पसंद करते हैं लेकिन बस जवानी चाहते हैं।

Advertisment
Advertisment