/hindi/media/media_files/2024/10/22/rWimIsR07zbUMQLtjyBY.png)
( Credit Image: Hindustan Times)
Top 5 Bollywood web series that depict the struggle and success stories of women: भारतीय टेलीविजन ने हमेशा से ज्यादातर महिला किरदार को एक बहू, पत्नी व प्रेमिका तक ही सीमित करके दिखाया है, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम जैसे कई ओटीटी स्पेस की उछाल से अब स्क्रीन पर महिला के किरदार को अलग तरीके से यानी मजबूत पर्सनालिटी को दिखाने का प्रयास किया गया है। जो महिलाओं के जोश और जज्बे की कहानी को दिखाती है। यदि आप भी ओटीटी के दर्शक हैं, तो महिलाओं के जीवन को इंस्पायर करने वाली इन कुछ वेब सीरीज को जरूर देखें।
बॉलीवुड की टॉप 5 वेब सीरीज जो महिलाओं के संघर्ष और सफलता की कहानियों को दर्शाती हैं
1. आर्या
डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज हुई सुष्मिता सेन की आर्या क्राइम थ्रिलर से भरपूर एक ड्रामा सीरीज है। जिसमें एक महिला के संघर्ष और जज्बे को बखूबी दर्शाया गया है। इस वेब सीरीज की पूरी कहानी आर्या की ईद-गिर्द घूमती है। इसमें आर्या एक मजबूत पत्नी के रूप में नजर आई है, जो अपने पति के गुजर जाने के बाद परिवार को मजबूती के साथ संभालती है। साथ ही एक बहादुर मां के तौर पर अपने बच्चों को खतरे से बचाती है। महिला के जज्बे और संघर्ष पर आधारित इस वेब सीरीज को हर महिला को जरूर देखनी चाहिए, जिसमें एक महिला के कई रूप को मजबूती तौर से दर्शाया गया है।
2. लैला
नेटफ्लिक्स की लैला वेब सीरीज एक ऐसी महिला पर आधारित कहानी है, जो अपने पति की हत्या के बाद बच्चे की तलाश में जुटी होती है, लेकिन इस तलाश में वह ऐसी जगह पहुंच जाती हैं। जहां महिलाओं पर खूब अत्याचार किए जाते हैं। इस वेब सीरीज में लिंग पक्षपात को भी दर्शाया गया है। साथ ही देश के ऐसे भविष्य का चित्रण किया गया है, जिसे सोचकर आपकी रूह काप उठेंगी।
3. द मैरिड वुमेन
प्रसिद्ध लेखक मंजू कपूर के उपन्यास द मैरिड वुमेन पर बनी यह वेब सीरीज दो महिलाओं आस्था और पीप्लिका की प्रेम कहानी पर हैं। इसमें आस्था के किरदार को काफी गहराई से दर्शाया गया है, जो एक आदर्श पत्नी, बहू और आदर्श मां के रूप में उसके पास वह सब कुछ है, जो एक महिला अपने शादी से उम्मीद करती है, लेकिन फिर भी वह खुद को अधूरा महसूस करती है। ऐसे में वह खुद की तलाश में निकलती है और अपना रास्ता खोज लेती है।
4. बॉम्बे बेगम्स
“अस्तित्व की लड़ाई, हर महिला की लड़ाई है” पर आधारित नेटफ्लिक्स की यह वेब सीरीज जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव पर खड़ी 5 महिलाओं के सपने, जीत, आकांक्षाएं, सफलता व असफलता की कहानी को बखूबी दर्शाया है। जो आप को सोचने पर मजबूर कर देगी। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे मुखर स्वतंत्र महिलाएं भी पितृसत्ता को खत्म करने के लिए संघर्ष करती हैं।
5. मसाबा मसाबा
नेटफ्लिक्स की यह वेब सीरीज जानी मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता की जीवन पर आधारित सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस वेब सीरीज में आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला अपने जीवन में आए सारे चैलेंज को स्वीकार कर अपने हौसले व जज्बे के साथ आगे बढ़ती है, जो हर महिला के जीवन को इंस्पायर करने वाली है।