Bollywood Movies: जानिए बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिसे भुला देना है मुश्किल

बॉलीवुड में हर साल कई फ़िल्में बनती हैं और रिलीज होती हैं लेकिन उनमें से कई फ़िल्में ऐसी हैं जो हमारे साथ हमेशा रह जाती हैं। ये फ़िल्में हम कितनी बार भी देख लें हमारा मन नहीं भरता है।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
bollywoood movies.png

( Image description : IMDb)

Bollywood Movies: बॉलीवुड में हर साल कई फ़िल्में बनती हैं और रिलीज होती हैं, लेकिन उनमें से कई फ़िल्में ऐसी हैं जो हमारे साथ हमेशा रह जाती हैं। ये फ़िल्में हम कितनी बार भी देख ले हमारा मन नहीं भरता है, आज हम कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसने लोगों में अपनी छाप छोड़ दी और आज भी उसे लोग देखते हैं। एक जमाना था जब पिक्चर रिलीज होती थी तो लोग उस किरदार या अभिनेता के नाम पर अपने बच्चों के नाम रखते हैं, कुछ इस तरह का इम्पैक्ट सिनेमा लोगों के जिंदगी पर करती है। चलिए कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं जिसे हम कभी भूल नहीं पाएगें।  

ये हैं बॉलीवुड की एवरग्रीन फिल्में 

1. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge)

Advertisment

आदित्य चोपड़ा की बनाई हुई ये फिल्म आज भी लोग बेहद चाव से देखते हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और कजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के कहानी के साथ इसके गाने भी लोगों के जहन में रह गयी हैं। इस फिल्म की रोमांटिक कहानी ने न सिर्फ भारतीय लोगों को बल्कि विदेशों में भी कई लोगों के मन को मोह लिया था। भारत के साथ विदेश में भी इस फिल्म को काफी सहारना मिली।   

2. लगान (Lagaan)

ये मूवी काफी ऐतिहासिक है इस फिल्म की कहानी उस वक्त की है, जब देश में ब्रिटिश का कब्ज़ा था भारत के एक छोटे से गाँव में किसानों का संगर्ष बड़े ही गहराई से इस फिल्म में दर्शाया गया है। इस फिल्म की कहानी बताती है कि कैसे एक क्रिकेट मैच खेलकर किसान अंग्रेजों से लगान माफ़ करवाते हैं। ये फिल्म अकादमी अवार्ड के लिए नोमिनेट भी हुई थी। आमिर खान ने इसमें लीड रोल निभाया है।

3. मुग़ल-ए-आज़म (Mughal-e-Azam)

यह एक काफी महत्वपूर्ण भारतीय फिल्म  है, जिसे 1960 में रिलीज़ किया गया था। उस वक्त पर इस फिल्म ने नया स्तर सेट किया था लोग आज भी इसके गानों पर झूमते हैं। फिल्म के लीड रोल दिलीप कुमार, मधुबाला और प्रेम चोपड़ा ने निभाई थी इस फिल्म में मुग़ल बादशाह अकबर और उनकी राजकुमारी अनारकली की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

4. बाहुबली (Baahubali)

Advertisment

बाहुबली फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी है जो उत्तर और दक्षिण भारतीय सिनेमा को एक साथ लेकर आयी है। फ़िल्म के लीड रोल में प्रभास, राणा दगुबाति, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया शामिल हैं। बाहुबली को एस. एस. राजामौली ने लिखा और डायरेक्ट किया था। ये मूवी 2 भाग में है जिसकी कहानी पीछे से आगे की ओर चलती है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।       

5. शोले (Sholay)

ये फिल्म काफी हिस्टोरिक है और इस फिल्म के किरदारों ने आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। शोले में जय, वीरू, ठाकुर और गब्बर सिंह जैसे किरदारों को लोग कभी भूल नहीं सकते। ये फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी और तबसे आज भी कई बार इसे टीवी पर दिखाया जाता है और लोग इसे पसंद से देखते हैं। इस फिल्म के गाने भी लोगों में लोक प्रिय हैं।

Bollywood Movies एवरग्रीन फिल्में