बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर Manoj Kumar का 87 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का मुंबई के अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 87 साल थी। देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते मनोज कुमार ने अपनी एक्टिंग और डायरेक्शन से बॉलीवुड में बहुत योगदान दिया।

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
Manoj Kumar

Photograph: (X/Taran Adarsh)

Veteran Bollywood Actor Manoj Kumar Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का मुंबई के अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 87 साल थी। देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते मनोज कुमार ने अपनी एक्टिंग और डायरेक्शन से बॉलीवुड में बहुत योगदान दिया। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। मनोज कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और आज वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। मनोज कुमार को 'भारत कुमार' के नाम से भी बुलाया जाता है। इसके साथ ही वह दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन थे। चलिए पूरी खबर जानते हैं-

Advertisment

बॉलीवुड के दिग्गज ऐक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन

4 अप्रैल 2025 को दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर मनोज कुमार का मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में देहांत हो गया। उन्होंने 4:03 बजे के आसपास अंतिम सांस ली। मेडिकल रिपोर्टों के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण एक्यूट मायोकार्डियल इंफार्क्शन (एक गंभीर दिल का दौरा) के कारण कार्डियोजेनिक शॉक था। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में यह भी पाया गया कि उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनकी सेहत बिगड़ती जा रही थी। इसके साथ ही वह लिवर सोरायसिस से भी जूझ रहे थे।

बॉलीवुडएक्ट्रेस रवीना टंडन ने जताया शोक 

रवीना ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि वह मनोज कुमार की बहुत इज्जत करती हैं और उन्हें "जीनियस" मानती हैं जो अपने समय से आगे थे। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार उनके पिता के लिए बहुत खास थे। रवीना ने कहा, "हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते। वह मेरे बहुत करीब थे। उन्होंने फिल्म 'बलिदान' में मेरे पिता को पहला मौका दिया था। मेरे पिता भी उनके बहुत करीब थे। मनोज कुमार अपने समय से आगे थे। जब उन्होंने 'जब जीरो दिया मेरे भारत ने' गाना बनाया, तब भारत में घूमने वाले रेस्तरां जैसी कोई चीज नहीं थी, फिर भी उन्होंने ऐसा कुछ बनाया। वह हमेशा जीनियस थे। मुझे लगता है कि मेरे अंदर जो देशभक्ति है, वह उनसे, उनकी फिल्मों और मेरे पिता से आई है।"

बेटे ने की पुष्टि

Advertisment

उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने इस बात की पुष्टि की कि मनोज कुमार लंबे समय से स्वास्थ्य चुनौतियों से जूझ रहे थे और उनका अंतिम संस्कार 5 अप्रैल, 2025 को होगा। उन्होंने ANI से बात की और बताया, "...उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। यह भगवान की कृपा है कि उन्होंने शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल होगा..."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी उनकी मृत्यु पर शोक जताया गया। उन्होंने X पर लिखा, "महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"

Advertisment

सुपरहिट फिल्में 

मनोज कुमार बॉलीवुड में एक महान हस्ती थे, जिन्होंने बॉलीवुड में सराहनीय काम किया। उन्हें शहीद (1965), उपकार (1967), पत्थर के सनम (1967), पूरब और पश्चिम (1970), शोर (1972) और क्रांति (1981) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।  

कई अवार्ड्स से किया गया सम्मानित

मनोज कुमार को अपने काम के लिए बहुत सारे अवार्ड मिले हैं। उन्होंने अपने करियर में 7 फिल्म फेयर अवार्ड जीते। पहला फिल्म फेयर अवार्ड 'उपकार' मूवी के लिए 1968 में मिला। 'उपकार' और 'रोटी कपड़ा और मकान' के लिए 'फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड' भी उन्होंने जीता। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 1992 में उन्हें 'पद्म श्री' मिला। 1999 में उन्हें 'फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से भी सम्मानित किया गया। 2015 में 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। उनके निधन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई अभिनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Advertisment
Bollywood Manoj Kumar