/hindi/media/media_files/S00Rfm8wKI2Z7jYXYOOY.jpg)
File Image
हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड की कुछ ऐसी महिलाओं पर आधारित देशभक्ति की फिल्में हैं जिनसे हमें उन महिलाओं को याद करें जिन्होंने भारत की आज़ादी और उसकी सेवा में अहम भूमिका निभाई। जब भी भारत की आजादी के लड़ाई होती है तो पुरुषों का जिक्र तो हमेशा ही होता है लेकिन महिलाओं के बारे में बहुत कम बात होती है लेकिन कुछ महिला केंद्रित फिल्में भी हैं जो हमें महिलाओं की बहादुरी और योगदान दिखाती हैं। चलिए उनके बारे में जानते हैं
Independence Day 2025 पर देखने लायक महिलाओं पर आधारित देशभक्ति फिल्में
1. ए वतन मेरे वतन
सारा अली खान की फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' उषा मेहता की कहानी दिखाती है। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में अहम योगदान दिया और 1942 में अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन शुरू किया, जिसे कांग्रेस रेडियो कहा जाता था। इसके ज़रिए वे महात्मा गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाती थीं और उनकी आवाज़ लोगों को ब्रिटिश शासन के खिलाफ एकजुट करती थी। इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
2. गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
जाह्नवी कपूर की यह फिल्म गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर आधारित है। वह भारत की पहली महिला पायलटों में से एक थीं और कारगिल युद्ध में अपने साहस और मेहनत के लिए जानी जाती हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज़ हुई थी और आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। गुंजन सक्सेना ने पुरुष प्रधान पेशे में अपनी जगह बनाई, जो उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था।
3. मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
कंगना रनौत ने इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया है। उन्होंने 1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी दिखाई। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि रानी लक्ष्मीबाई का जन्म कैसे हुआ और उनकी शादी गंगाधर राव से कैसे हुई। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अपने राज्य को अंग्रेजों से बचाने के लिए बहादुरी दिखाई। Apple TV पर इस मूवी को इंजॉय किया जा सकता है।
4. राज़ी
2018 में रिलीज हुई आलिया भट्ट की यह फिल्म सहमत खान की कहानी है। सहमत पाकिस्तान के एक ऑफिसर से शादी करती हैं और भारत के लिए जासूसी करती हैं। यह 1971 की भारत-पाक युद्ध के दौरान की कहानी है। फिल्म में देशभक्ति की कठिनाइयों और भावनाओं को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
5. नीरजा
2016 में रिलीज हुई सोनम कपूर की यह फिल्म नीरजा भानोट की कहानी है। नीरजा एयर होस्टेस थीं और 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 में हाइजैकिंग के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान न्योछावर कर देती हैं। आप इस मूवी को जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।