जानिए X पर Badass Ravi Kumar मूवी पर लोगों ने कैसे रिएक्ट किया

7 फरवरी, 2025 को "बैडएस रवि कुमार" मूवी रिलीज हुई। यह हिंदी भाषा की एक्शन, कॉमेडी फ़िल्म है। मूवी की कास्ट में रवि कुमार के रूप में हिमेश रेशमिया और सपोर्टिंग रोल में प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, सनी लियोन आदि सितारे शामिल हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Badass Ravi Kumar

Image Credit: IMDb

X Review Of Badass Ravi Kumar: 7 फरवरी, 2025 को "बैडएस रवि कुमार" मूवी रिलीज हुई। यह हिंदी भाषा की एक्शन, कॉमेडी फ़िल्म है। इस मूवी को कीथ गोम्स ने डायरेक्ट किया है। मूवी की कास्ट में रवि कुमार के रूप में हिमेश रेशमिया और सपोर्टिंग रोल में प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, सनी लियोन आदि सितारे शामिल हैं। यह फिल्म 2 घंटे 21 मिनट की है। फिल्म 1980 के दशक की बॉलीवुड की याद दिलाने वाली पृष्ठभूमि पर आधारित है।

जानिए X पर Badass Ravi Kumar मूवी पर लोगों ने कैसे रिएक्ट किया

Advertisment

यह फिल्म रवि कुमार पर आधारित है जो एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं। वह अपने अलग अंदाज और साहसी तरीकों के लिए जाना जाता है। यह फिल्म 1980 के दशक पर आधारित है। हिमेश रेशमिया ने मूवी में ऐक्टर के अलावा प्रोड्यूसर, म्यूजिक डायरेक्टर और राइटर की भूमिका निभाई है। इसके साथ ही प्रभु देवा ने विलेन कार्लोस पेड्रो पैंथर की भूमिका निभाई।

Advertisment
Advertisment

इस मूवी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तरह के रिएक्शन मिले हैं। कुछ यूज़र्स ने इसे मजेदार, स्ट्रेस से राहत देने वाली और मसाला एंटरटेनर के रूप में बताया है, जबकि अन्य यूज़र्स ने इसे illogical बताया है। कई यूजर्स ने यह भी लिखा है कि यह मूवी कम और कॉन्सर्ट ज्यादा है।

movie X Review