जानिए Dhadak 2 के Trailer रिलीज पर लोगों ने क्या रिएक्शन दिए?

धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। 2018 में 'धड़क' मूवी आई थी, जिसमें जाह्नवी कपूर ने अपना डेब्यू किया था। यह मूवी 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक थी।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Dhadak 2 Trailer

Photograph: (X/Tarun Adarsh)

धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। 2018 में 'धड़क' मूवी आई थी, जिसमें जाह्नवी कपूर ने अपना डेब्यू किया था। यह मूवी 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक थी। 'धड़क' ने काफी अच्छी कमाई की थी। अब करण जौहर द्वारा 'धड़क 2' रिलीज की जा रही है, जिसका ट्रेलर आज लॉन्च हुआ है।

Advertisment

जानिए Dhadak 2 के Trailer रिलीज पर लोगों ने क्या रिएक्शन दिए?

1 अगस्त को 'धड़क 2' बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई तमिल मूवी 'परियारण पेरुमल' पर आधारित है। इसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, 'मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो, तो लड़ना।' इस फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है और इसे करण जौहर, उमेश कुमार बंसल, अदार पूनावाला और पूर्वी मेहता ने प्रोड्यूस किया है।

Advertisment

मूवी का ट्रेलर 3 मिनट लंबा है, जिसकी शुरुआत सिद्धांत चतुर्वेदी से होती है। वह तृप्ति डिमरी से कहता है 'अगर तुम मुझसे प्यार करती हो, तो मुझसे दूर रहो।' फिल्म में सिद्धांत 'निलेश' का किरदार निभा रहे हैं, जबकि तृप्ति 'विधि' की भूमिका में हैं, जो एक उच्च जाति की लड़की है। वहीं सिद्धांत साधारण और भावुक लड़का है। फिल्म में इन दोनों के परिवारों को उनके इंटर-कास्ट रिलेशनशिप से आपत्ति होती है।

जानिए लोगों के रिएक्शन 

Advertisment
Advertisment