X Review: क्या Tumko Meri Kasam मूवी बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीत पाई?

बड़े पर्दे पर आज 'तुमको मेरी कसम' मूवी रिलीज हो गई है। इस मूवी के लेखक और डायरेक्टर विक्रम भट्ट हैं। चलिए जानते हैं कि लोगों ने इस बड़े पर्दे पर रिलीज हुई मूवी के बारे में क्या विचार दिए हैं?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Tumko Meri Kasam

Photograph: (IMDb)

X Review Of Tumko Meri Kasam Movie: बड़े पर्दे पर आज 'तुमको मेरी कसम' मूवी रिलीज हो गई है।इस मूवी के लेखक और डायरेक्टर विक्रम भट्ट हैं। मूवी में रोमांस के साथ-साथ ड्रामा और थ्रिलर भी देखने को मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस फिल्म में एंटरटेनमेंट तो आपको मिलेगा ही लेकिन फिल्म का मैसेज भी दर्शकों तक पहुंचने में सफल हुआ है। चलिए जानते हैं कि लोगों ने इस बड़े पर्दे पर रिलीज हुई मूवी के बारे में क्या विचार दिए हैं? क्या यह मूवी लोगों का दिल जीत पाई है?

Advertisment

क्या Tumko Meri Kasam मूवी बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीत पाई?

21 मार्च 2025 को 'तुमको मेरी कसम' मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी में मुख्य भूमिका में अनुपम खेर, ईशा देओल, अदा शर्मा, इश्वाक सिंह, मेहरजान बी माज़दा और सुशांत सिंह जैसे कलाकार दिखाई देते हैं। यह कहानी डॉ. अजय मुर्डिया की जिंदगी पर आधारित है। उन्होंने भारत में IVF की शुरुआत की थी। इस मूवी में उनकी जिंदगी के स्ट्रगल्स भी देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं कि लोगों ने इस पर क्या रिएक्ट किया है-

Advertisment
Advertisment
Advertisment

इस मूवी को लेकर नेटीजंस का रिस्पांस काफी अच्छा आ रहा है। यूजर्स कह रहे हैं कि यह मूवी बिग स्क्रीन के लिए बहुत पर्फेक्ट है। इसके साथ ही मूवी के क्लाइमेक्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अदा शर्मा की परफॉर्मेंस को भी काफी तारीफ मिल रही है। नेटीजंस का यह भी कहना है कि यह मूवी दर्शकों पर एक बड़ा प्रभाव छोड़ रही है और कुछ समय तक उनके साथ टिक भी रही है तो ऐसे में अगर आप भी इस मूवी को देखना चाहते हैं तो एक बार थिएटर में जाकर देख सकते हैं।

X Review Tumko Meri Kasam Movie