Advertisment

Career Tips: जज़्बा हो तो हर क्षेत्र में खुला है महिलाओं के लिए रास्ता

करिअर-कौशल : महिलाएं आज हर क्षेत्र को अपने करिअर के लिए चुन रही हैं। कोई क्षेत्र छोटा हो या बड़ा, महिलाएं अपनी योग्यता और समयानुसार किसी क्षेत्र में आकर देश के प्रति अपना योगदान दे सकती हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
महिला कार्यक्षेत्र

आज लगभग हर कार्यक्षेत्र में महिलाओं को देखा जा सकता है

Career Tips: वैसे तो महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, फिर भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां महिलाएं अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर न केवल अपने हुनर को दिखा सकती हैं बल्कि अपने कौशल का निरंतर विकास कर सकती हैं। महिलाओं में एक ग़ज़ब की क्रिएटिविटी होती है। इसके साथ ही ये उन्हीं का गुण है कि वो एक काम लगकर पूरा करने की लगन रखती हैं। 

Advertisment

हर काम का अपना एक समय होता है, और हर व्यक्ति को अपने समय का अंदाज़ा होता है कि उसके पास कौन-सा समय है कार्य करने का। आज हम वर्किंग वोमन के लिए लाए हैं समय और उनके हुनर के हिसाब से काम करने के क्षेत्र। किन क्षेत्रों में महिलाएं करिअर बना सकती हैं, आइए ग़ौर करें :-

  • कम समय दे पाएं तो : अगर आपको लगता है कि आप फ़ुल टाइम नहीं कर सकतीं, तो महिलाओं के लिए सबसे बेहतर च्वाइस है टीचिंग की। टीचिंग पार्टटाइम और फ़ुलटाइम दोनों की जा सकती है। अगर आप टीचर के रूप में किसी स्कूल में कार्य करेंगे तो आप 2-3 बजे तक आराम से फ़्री हो जाएंगे। आप टीचिंग में आकर अपना ज्ञान आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाकर देश के प्रति एक अहम् योगदान देंगी। 
  • नेतृत्व के गुण : अगर आपको लगता है आप नेतृत्व में अच्छी हैं, तो आप अपना करिअर राजनीति में बना सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके पास अच्छी क्वालिफ़िकेशन है तो आप थोड़ा-सा अनुभव लेकर किसी ऊंचे पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। संस्थानों में उचित नेतृत्व के लिए आवेदन खुलते रहते हैं।
  •  रचनात्मकता में करिअर : अगर आपको लगता है आपकी आवाज़ अच्छी है, लोगों में आप अच्छा प्रभाव जमाते हैं तो आप पत्रकार, एंकर, वॉइस आर्टिस्ट, नायिका, मॉडलिंग, फ़िल्म या थियेटर में अपना सिक्का जमा सकती हैं। इसके साथ ही आप गाइड बनकर लोगों से रूबरू हो सकती हैं। लिखने का कौशल है तो आप कवि या लेखक भी बन सकते हैं। हालांकि ये प्रोफ़ाइल योग्यता से नहीं बंधे हैं।
  • एडवेंचर और चैलेंज : अगर आपको एडवेंचर्स में रुचि है तो आप सेना में जा सकती हैं। एयरलाइन में महिलाओं के लिए बहुत मौक़े हैं। आप महिला पुलिस या अधिकारी बनने के प्रति भी भागीदारी दे सकती हैं। 
  • देशसेवा : वैसे तो ऊपर हर क्षेत्र में आप देशसेवा कर रहे हैं, फिर भी मानव सेवा और देशदेवा के नाम पर आप महिलाओं के प्रति काम कर सकती हैं । महिलाओं को आगे बढ़ाने, उनको सशक्त बनाने में आप अपनी अहम् भूमिका बना सकती हैं। बहुत से एनजीओ इस पर कार्य कर रहे हैं। आप उनका हिस्सा बन सकती हैं। 

इस तरह आप अपने पसंद को आज़मा सकती हैं। जहां योग्यता हो वहां योग्यता हासिल कर आ सकती हैं। अगर आपको अपने बच्चों में किसी तरह के गुण दिख रहे हैं तो उनके करिअर के प्रति उनको बताएं, करिअर क्षेत्रों से उनको अवगत कराएं। बच्चों को उनके मन-मुताबिक़ करिअर च्वाइस दें। बेवजह का करिअर थोपना आपका और आपके बच्चे दोनों के लिए हानिकारक है। हमेशा याद रखें, जो भी करिअर चुनें या किसी को मौक़ा दे उसमें आपके शौक़ शामिल हों।

महिलाओं किन क्षेत्रों में महिलाएं करिअर बना सकती हैं टीचर क्रिएटिविटी पार्टटाइम और फ़ुलटाइम
Advertisment