Advertisment

Droupadi Murmu: नई संसद में पहला संबोधन, जानिए उनके बारे में 10 बातें

नई संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज पहला सदन है। आज राष्ट्रपति मुर्मू बजट सत्र की शुरुआत से पहले राज्यसभा सत्र को संबोधित कर रही हैं। आज इस मौके पर जानेंगे देश की पहली आदिवासी महिला के बारे में जिन्होंने राष्ट्रपति का पदभार संभाला है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Droupadi Murmu

(Image Credit: PoI/ Gopal Singh Rawat)

10 Things About Droupadi Murmu: नई संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज पहला सदन है। आज राष्ट्रपति मुर्मू बजट सत्र की शुरुआत से पहले राज्यसभा सत्र को संबोधित कर रही हैं। बता दें 31 जनवरी से 9 फरवरी तक बजट सेशन रहेगा जिसमें 8 बैठकें होंगी।1 फरवरी 2024, को फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण की तरफ से अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। आज इस मौके पर जानेंगे देश की पहली आदिवासी महिला के बारे में जिन्होंने राष्ट्रपति का पदभार संभाला है।

Advertisment

राष्ट्रपति मुर्मू पारंपरिक बग्घी में संसद पहुंची

Advertisment

द्रौपदी मुर्मू का नए संसद में पहला संबोधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नए संसद भवन में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करती कहती हैं, "...नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है। यह भव्य भवन अमृत काल के प्रारंभ में बनाया गया है। इसमें 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की खुशबू है...

Droupadi Murmu: नई संसद में पहला संबोधन, जानिए उनके बारे में 10 बातें

  1. द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली व्यक्ति और प्रतिभा पाटिल के बाद राष्ट्रपति पद संभालने वाली दूसरी महिला हैं। आज यानी 31 जनवरी को वो देश की नई संसद में संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहीं हैं।
  2. 26 जुलाई 2022, में उन्होंने देश के 15 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति मुर्मू को पद की शपथ चीफ जस्टिस एन. वी. रमण ने दिलाई।
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली सबसे युवा और भारत के पहले राष्ट्रपति हैं।
  4. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने देश को पहली बार संबोधित किया था।
  5. राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद, नवंबर 2022 में, उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के शुभारंभ में भाग लेने के लिए अपने गृह राज्य ओडिशा की पहली यात्रा की।
  6. अप्रैल 2023 में, राष्ट्रपति मुर्मू ने असम के तेजपुर एयर स्टेशन पर सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट में एक ऐतिहासिक उड़ान भरी। बता दें, सॉर्टी फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति हैं।
  7. राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले द्रौपदी मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड की गवर्नर रही हैं। 
  8. 18 मई 2015 को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ लेकर मुर्मू यह पद संभालने वाली पहली महिला बनीं।
  9. राजनीति में आने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने 1979 से 1983 तक ओडिशा सरकार के सिंचाई और बिजली विभाग में जूनियर अस्सिटेंट के रूप में काम किया। बाद में, उन्होंने 1994 से 1997 तक श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में शिक्षिका के रूप में काम किया।
  10. सूरीनाम का सर्वोच्च गौरव, "ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ द येलो स्टार" प्राप्त करने वाली पहली भारतीय  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं और उन्होंने यह सम्मान भारतीय-सूरीनाम समुदाय की आने वाली पीढ़ियों को समर्पित किया।
Droupadi Murmu
Advertisment