Advertisment

Rape Survivor Arrested For Killing Her Baby: 15 साल की रेप पीड़िता अपने बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Rape Survivor Arrested For Killing Her Baby:  मध्य प्रदेश के दमोह में इसी साल फरवरी में रेप की शिकार हुई 15वर्षीय लड़की ने अक्टूबर में बच्चे को जन्म दिया। 5 नवंबर को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और उसने 5 दिन बाद बच्चे की हत्या कर दी। मध्य प्रदेश में इस बलात्कार पीड़िता लड़की को गुरुवार को 40 दिन के बच्चे का गला घोंटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, एक जिला पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा। 

रेप पीड़िता और अपराधी के बीच का संबंध 

युवती का गांव के एक 17 साल के लड़के से था नजदीकी रिश्ता था। फरवरी में लड़के ने लड़की के साथ रेप किया और लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया। फरवरी में लड़की के परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने परिवार को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। बाद में लड़की ने परिवार को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। परिवार ने शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) के अंडर गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के को जुवेनाइल होम में रखा गया है।

Advertisment

रेप पीड़िता ने की अपने बच्चे की हत्या 

डिस्चार्ज के 5 दिन बाद, लड़की बच्चे के साथ लोकल  कम्युनिटी हेल्थ सेंटर तेंदूखेड़ा में वापस आई थी। उसने स्वास्थ्य कर्मियों को बताया की बच्चा बीमार है। जब डॉक्टर ने बच्चे की जांच की तो जीवन के कोई लक्षण नहीं थे। बच्चे को मृत घोषित कर दिया, पुलिस अधिकारी ने बताया।

डॉक्टर ने यह पुष्टि करने के लिए ऑटोप्सी की सिफारिश की कि क्या बच्चे की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है, जैसा की युवा मां ने दावा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताया की बच्चे की मौत गला घोंटने की वजह से हुई है। 

पुलिस का आरोप है कि रेप पीड़िता ने प्रिलिमिनरी पूछताछ के दौरान कबूल किया की बच्चे की हत्या उसी ने की है। लड़की ने कहा की, दुष्कर्म के बाद बच्चे के जन्म से परेशान थी युवती, ह्यूमिलेटेड महसूस कर रही थी, अशोक चौरसिया सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर, तेंदूखेड़ा, दमोह ने बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि, लड़की को हिरासत में ले लिया गया और जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया। 



न्यूज़
Advertisment