Double Standard Women Comments : महिलाओं के 20 डबल स्टैंडर्ड कमेंट्स

author-image
Swati Bundela
New Update

महिलाओं को हमेशा उनके लिविंग स्टाइल कपड़े पहन ने के तरीको को देख कर जज किया जाता है। समाज में महिलाओं की एक छवि बन चुकी है कि उन्होंने कुछ इस तरह ही रहना चाहिए। जब की ये एक निजी स्वतंत्रता है कि किसे कैसे अपनी जिंदगी बितानी है।
जानते है कुछ ऐसे कमेंट्स जो महिलाएं बताती है जो डबल स्टैंडर्ड हैं।

Advertisment

महिलाओं के 20 डबल स्टैंडर्ड कमेंट्स - Double standard women comments

 1.महिलाओं को शादी के बाद उनके सास ससुर के साथ रहना  पड़ता है जब की पुरषों का ऐसा कुछ करना गलत माना जाता है।

2. पुरुष खाना बना सके तो ये तारीफ की बात है और अगर स्त्री बनाएं तो उसे आम बात माना जाता है।

3. स्त्री अगर शादी के बाद पैसे कमाना चाहे तो उसे इजाजत लेनी पड़ती है जब की पुरुष का ये अधिकार माना जाता है।

Advertisment

4. महिलाएं घर का काम करे तो वो उनकी जिम्मेदारी है और अगर पुरुष करे तो वो खास बात है या तारीफ करने के लायक है।

5. पती की सलाह लेना पत्नी का धर्म है और अगर पत्नी से पति सलाह ले तो ये पति की कमी मानी जाती है।

6.  पति पत्नि को "तू" कहके पुकारना ठीक है लेकिन पति को "आप" कहके ही पुरकर्णा चाहिए वरना पत्नी बदतमीज है ऐसा कहा जाता है।

Advertisment

7. लड़कियों की शादी 25 साल की होने से पहले ही हो जानी चाहिए जबकि लडको की 25 के बाद।

8. लड़के देर रात तक बाहर रह सकते है और लड़कियों पर रात के समय बाहर निकालने पाबंदी लगाई जाती है।

9. महिलाएं शराब पिए तो बेशर्म है और पुरुष पिए तो सही है।

10 लड़का लड़की के ऊपर हाथ उठाए तो अत्याचार और वही चीज लड़की लड़के के साथ करे तो लड़का ही गलत।

Advertisment

11 घर की साफ सफाई करना महिलाओं की जिम्मेदारी है लेकिन पुरुष करे तो तारीफ के काबिल है।

12 महिलाएं गाली दे तो चरित्रहीन और एक आदमी गाली दे तो आम बात है।

13. लड़कियां घर की इज्जत होती है और लड़के घर के वारिस होते है ऐसा क्यों? शादी करते समय लड़की की उम्र लड़के से काम ही होनी चाहिए।

14. लड़कियां छोटे कपड़े पहने तो गलत लेकिन लड़के बिना शर्ट पहने घूम सकते है।

Advertisment

15. लड़के शादी के बाद अपने कैरियर के बारे में सोचे तो सही लड़कियां ये सोचे तो गलत।

16. लड़के देर रात तक काम करे तो "बिचारा कितना काम करता है।" और लड़की करे तो "ऐसा भी कौनसा काम है जो देर रात तक करना पड़ता है।"

17. शादी के बाद लड़की ने अपना सरनेम बदलना चाहिए लड़के ऐसा करने की सोच भी नही सकते।

Advertisment

18. महिलाओं ने घर के सब पुरुष खाना खाने के बाद खुद खाना चाहिए।

19. पुरुष शादी के बाद अपने माता पिता को पैसे दे तो ठीक है महिलाएं ऐसा करे तो गलत।

20. बच्चो को संभालना मां का काम होता है और उनके खर्चे देखना पिता का।





फेमिनिज्म