/hindi/media/post_banners/T87uAuMu1tvlbESx0mkm.jpg)
बोरीवली रेलवे के पुलिस ने शनिवार को महिला की छेड़खानी के आरोप में तीन आदमियों को किया गिरफ्तार।
विवाहित महिला की छेड़खानी के लिए 3 आरोपी गिरफ्तार (3 Arrested For Sexually Assaulting Woman In Train)
पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 अक्टूबर को हुई जब महिला इंदौर से ट्रेन में सफर कर रही थी अवंतिका एक्सप्रेस में। पुलिस की रिपोर्ट के हिसाब से महिला के साथ ट्रेन में सेक्सुअल एसॉल्ट हुआ है। तीन आरोपियों को ट्रेन में महिला के अपोजिट साइड में सीट मिली थी। जब ट्रेन बोरीवली में रुकी तो 3 व्यक्तियों ने महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश की और महिला के ऊपर गंदी टिप्पणियां की।
महिला के पति ने पहले तीन आदमियों को रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उन्होंने रेल में बैठे दूसरे पैसेंजर को इस घटना के बारे में बताया और फिर ट्रेन के पैसेंजर ने पति पत्नी की मदद की। 11 ऑक्टबर को जब ट्रेन इंदौर को पहुंचे तो महिला ने रेलवे पुलिस में 3 आदमियों के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज की। जिसके बाद लोकल पुलिस में कंप्लेंट करने के बाद सेक्शन 354 महिला के छेड़खानी करने के लिए इन्वेस्टिगेशन को बोरीवली जीआरपी में ट्रांसफर किया।
पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
महिला ने पुलिस में कंप्लेंट करने के बाद पुलिस ने की छानबीन जिसके बाद उन्हें आरोपियों का पता चला और उन्हें तीन आरोपी मिले। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ट्रेन में महिलाओं के साथ छेड़खानी और बदतमीजी के कई केसेस दर्ज हो रहे हैं। जिसके बाद ट्रैवलिंग के समय महिला की सुरक्षा के लिए कड़े नियमों का बनना बहुत ही जरूरी है।