Advertisment

5 Bad Things About Indian Weddings: इंडियन मैरिज के बारे में 5 बातें जो मुझे ना पसंद है

author image
Swati Bundela
12 Jan 2022
5 Bad Things About Indian Weddings: इंडियन मैरिज के बारे में 5 बातें जो मुझे ना पसंद है



Advertisment

शादी 2 लोगों के बीच होती है और साथ में दो परिवारों का मेल होता है। हर कोई शादी को यादगार बनाने की कोशिश करता है। हर धर्म में विवाह की अलग-अलग रस्में होते है पर कुछ बातें हर इंडियन मैरिज में पाई जाती है जो काफी हद तक ग़लत है और लोग इन्हे नापसंद कर रहे है। 

5 Bad Things About Indian Weddings: इंडियन मैरिज के बारे में 5 बातें जो मुझे ना पसंद है - 



Advertisment

1. बिग-फैट वेडिंग का रिवाज़

इंडियन शादी अक्सर बहुत धूम- धाम से होती है। कुछ लोग इसे अपनी इच्छा अनुसार करते है तो कई दबाव में आकर। कुछ तो लोन लेकर शादी का इंतज़ाम करते है जैसे कि बड़े होटल की बुकिंग, 10-12 व्यंजनों का इंतज़ाम, जो बाद में कई मुश्किलें खड़ी करता है। एक-दो दिन की ख़ुशी मे ज़िंदगी भर का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

2. दहेज़ नहीं प्यार है

Advertisment

दहेज़ लेना कानूनी अपराध है पर दहेज़ देना नहीं। आज जहाँ लड़के वाले दहेज़ नहीं मांग रहे पर दहेज़ देने का सिलसिला अभी भी जारी है। "लोग क्या कहेंगे लड़की को खाली हाथ भेज दिया, अगर अलग रहना पड़े तो सामान कहाँ से लाएगी"  यह सोच को आधार बनाकर लड़की वाले दहेज़ दे रहे है जो ग़लत है।

3. एडजस्ट करना

भारतीय शादी में मुख्य बात होती है हर बात में एडजस्ट करना। शादी के समय लोगों के ताने सुनना, उनकी फालतू और ग़लत बातें सुनना, लड़के वालों की मनमानी सहना, ग़लत बात पर चुप रहना, आदि। "शादी टूट न जाएं, अगर शादी के बाद उन्होंने लड़की को घर से निकाल दिया, मारा-पीटा" यह सब सोच कर चुप-चाप सहना सिखाया जाता है जो ग़लत है।

Advertisment

4. शादी से पहले ना मिलने का रिवाज़

भारतीय संस्कृति के हिसाब से लड़का और लड़की का शादी से पहले मिलना वर्जित है। आज भी अगर लड़का-लड़की शादी से पहले एक दूसरे के घर चले जाएं या रसमें पूरी होने के बाद घर से निकले तो अशुभ माना जाता है। लड़का-लड़की को शादी से पहले मिलने से एक दूसरे को जानने, समझने में मदद मिलती है।

5. लोगों की ख़ुशी को महत्व देना

आज शादियाँ एक रस्म नहीं बल्कि लोगों को खुश करने का त्यौहार बन गई है। "हमने लोगों की शादी में इतने पैसे दिए थे, जिन लोगों की शादी में गए थे उनको तो बुलाना पड़ेगा, लोगों का खाया है अब उनको भी खिलाना पड़ेगा" यह सब बातें ध्यान में रखते रखते जिनकी शादी हो रही होती है उनकी इच्छाओं का ख्याल नहीं करते।



/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment