Advertisment

रोज़ Exercise करने के 5 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update
एक्सरसाइज करने की अहमियत को भारत में बहुत पहले से ही मानी जाती है। ऋषि-मुनियों के वक़्त से ही योग चलता आ रहा है। हरयाणा जैसी जगहों में ना जाने कितने समय से कुश्ती चलती आ रही है, और कई परिवार तो ऐसे हैं जिन्होनें पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह कला सीखी है और इसमें नाम भी कमाया है। मूल रूप से देखा जाए, तो योग, कुश्ती, रेसलिंग - यह सभी एक्सरसाइज के तरीके ही तो हैं।  यही नहीं, एक्सरसाइज और बहुत से तरीकों से हो सकती है, जैसे कि - तैरना, दौड़ना, जॉगिंग करना, चलना, और तो और डांस करना भी।

Advertisment


आप यह जानकार हैरान रह जाएंगे कि एक रिसर्च के मुताबिक आप फिजिकली और मेंटली ज़्यादा हैल्दी भी रहते हैं और यह आपको लम्बे समय तक जीने में भी मदद करती है। शरीर में स्फूर्ति पैदा करने से लेकर वज़न कम करने तक, एक्सरसाइज के अनगिनत फायदे हैं।



जानना चाहते हैं एक्सरसाइज करने के और बेनिफिट्स exercise ke fayde ? आइये देखते हैं:
Advertisment


आप पहले से ज़्यादा खुश रहते हैं



एक्सरसाइज करने से आप ज़्यादा खुश रहते हैं व आपके मन से डिप्रेशन, एंग्जायटी और स्ट्रेस की फीलिंग्स खत्म करने में मदद मिलती है।
Advertisment


आपके शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ जाते हैं



रेगुलर एक्सरसाइज करने से आपकी एनर्जी बढ़ती है। यही नहीं, मोटापे से पीड़ित लोगों से लेकर वह लोग जिन्हे एचआईवी-एड्स जैसी सीरियस बीमारियां हों,एक्सरसाइज करने से सभी के एनर्जी लेवल बढ़ते हैं।
Advertisment


आपका दिमाग ज़्यादा अच्छे से फंक्शन करता है



एक्सरसाइज करने से हार्ट रेट बढ़ता है, जिससे कि दिमाग में ब्लड व ऑक्सीजन अच्छे से पहुँचता है। और हाँ, आपको बता दें कि इससे ब्रेन सेल्स भी ज़्यादा जल्दी बढ़ने लगते हैं।
Advertisment


आपकी मेमॉरी बेहतर होती है



एक्सरसाइज करने से हिप्पोकैम्पस बड़ा होता है। यह दिमाग का एक ऐसा अंग है जो कि मेमोरी अच्छी रखने लिए बेहद ज़रूरी है।
Advertisment


आपको नींद अच्छी आती है



एक्सरसाइज करने से शरीर में जिस एनर्जी की कमी होती है, सोने से आपको वह एनर्जी वापिस मिल जाती है। एक्सरसाइज करते वक़्त शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है, और जब आप सोते हैं तब आपके शरीर का तापमान कम हो जाता है, जिससे की आपको अच्छी नींद आएगी।
Advertisment




(यह आर्टिकल महक द्वारा लिखा गया है)

पढ़िए : जानिए तुलसी का सावन करने के 8 फायदे

सेहत exercise ke fayde
Advertisment