Advertisment

Beautiful Queens of India: भारत की 5 सबसे खूबसूरत रानियां

फ़ीचर्ड: इतिहास में बहुत सी खूबसूरत रानियाँ और बेगम हुईं हैं जिनकी ख़ूबसूरती की वजह से कई युद्ध भी हुए हैं। भारत में ऐसी कई रानियाँ हुईं हैं जिन्हें पूरी दुनिया में सुन्दरता के लिए जाना जाता रहा है। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में - 

author-image
New Update
5 Most Beautiful Queens of India 

5 Most Beautiful Queens of India ( Image Credit -Punjab Keshari, TV9Bharatvarsh )

Beautiful Queens of India: भारत के इतिहास में बहुत सी ऐसी रानियाँ हुई हैं जो अपनी ख़ूबसूरती के लिए जानी जाती रही हैं। भारत में बहुत सी वीर और महान रानियाँ हुई हैं जो वीर होने के साथ-साथ बहुत ज्यादा ख़ूबसूरती के लिए भी मशहूर रही हैं। उनकी ख़ूबसूरती के लिए युद्ध तक हुए हैं। महिलाओं का खुबसूरत होना एक आम बात है लेकिन पुराने समय में ऐसी रानियाँ और बेगमें होती थीं जिनकी ख़ूबसूरती के चर्चे पूरे विश्व में होते थे। आज भी वे अपनी ख़ूबसूरती की वजह से ही जानी जाती हैं। भारत में ऐसी तमाम रानियाँ हुई हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ रानियों के बारे में…

Advertisment

भारत की सबसे खूबसूरत रानियों के नाम 

1. रानी पद्मिनि

चित्तौड़ के राजा रावल सिंह की पत्नी रानी पद्मिनी बहुत सुंदर थीं। इनकी खूबसूरती के चर्चे पूरे भारत में प्रसिद्ध थे। इसी वजह से दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़ पर आक्रमण किया था। इस युद्ध में राजा रावल सिंह के सारे सैनिक मारे गए और परिणाम यह हुआ कि राजा युद्ध हार गए और उनकी मृत्यु हो गई इसके बाद रानी पद्मिनी ने जौहर कर लिया। अलाउद्दीन ख़िलजी की उन्हें पाने की मंशा पूरी न हो सकी।

Advertisment

2. रानी संयोगिता

रानी संयोगिता कन्नौज के राजा जयचंद की पुत्री और दिल्ली के राजा पृथ्वीराज चौहान की पत्नी थीं। रानी संयोगिता बहुत ही खूबसूरत थीं उनकी खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक फैले थे। चंदबरदाई की रचना ‘पृथ्वीराज रासो’ में उनकी सुंदरता का वर्णन किया गया है। इस रचना में संयोगिता को पूर्वजन्म की रंभा नाम की अप्सरा बताया गया है।

3. रानी लक्ष्मीबाई

Advertisment

रानी लक्ष्मीबाई बहुत सुंदर थीं। अंग्रेज भी इनकी खूबसूरती के कायल थे। वायसराय लॉर्ड कैनिंग ने अपने दस्तावेज में रानी लक्ष्मीबाई की खूबसूरती के बारे में लिखा है। क्रिस्टोफ़र हिबर्ट ने अपनी किताब ‘द ग्रेट म्यूनिटी ऑफ इंडिया’ में भी उनकी सुंदरता के बारे में लिखा है - ‘कई ब्रिटिश अफसर रानी लक्ष्मीबाई के प्रति आकर्षित थे,जो उन्हें लेकर गलत विचार रखते थे।

4. नूरजहां

नूरजहां का असली नाम मेहनुन्निसा था इनका जन्म कंधार में हुआ था। इनका विवाह शेर अफगान ख़ान से हुआ था जिसे अलीकुली के नाम से भी जाना जाता था। वह बंगाल का जागीरदार था ।1607 में जहांगीर से हुए युद्ध में अलीकुली की मौत के बाद मेहनुन्निसा को जहांगीर बंदी बनाकर अपने साथ दिल्ली ले गया। बेहद खूबसूरत होने की वजह से जहांगीर उनका दीवाना हो गया था। 1611 में जहांगीर ने नूरजहां से निकाह कर लिया था।

5. रज़िया सुल्तान

दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाली एकमात्र महिला शासक रज़िया सुल्तान शमशुद्दीन इल्तुतमिश की बेटी थीं। बहुत खूबसूरत होने के साथ ही इनकी बहादुरी के चर्चे भी काफ़ी दूर-दूर तक प्रचलित थे। इसके साथ-साथ इन्होंने मुगलों में प्रचलित पर्दा प्रथा को भी तोड़ा था। रज़िया सुल्तान खुद पुरुषों की तरह रहती थीं। इन्हें अपने दरबार के एक गुलाम से प्रेम हो गया था जिसका नाम जमात-उद-दीन-याकूत था।

queens Queens of India खूबसूरत रानियाँ और बेगमें
Advertisment