Period Benefits : महिलाओं में पीरियड्स के 5 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update

पीरियड्स के 5 फायदे


1. पीरियड्स के दौरान सेक्सुअल डिजायर बढ़ती है


पीरियड के दौरान महिलाओं में सेक्सुअल डिजायर बढ़ती है क्योंकि पीरियड्स के समय महिलाओं को ऑर्गेज्म आसानी से प्राप्त हो जाता है।

पीरियड्स के दौरान मिलने वाले orgasm से एंडोर्फिंस रिलीज होता है जो पीएमएस की समस्या को कम करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी खत्म करता है।

2. पीरियड्स आपकी उम्र बढ़ने की गति धीमी करते हैं


अमेरिकन लॉन्गेविटी एक्सपर्ट थॉमस पल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिलाएं हर महीने आयरन अपने शरीर से बाहर निकालती है।

शरीर में आयरन आपकी उम्र बढ़ाने का काम करता है जिस कारण महिलाएं पुरुषों के मुकाबले धीरे धीरे बड़ी और वृद्ध होती हैं।

3. हेल्थ से जुड़ी जानकारी देते हैं


यह बात तो हम सभी जानते हैं कि पीरियड्स हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी हमें कई सारी जानकारियां देते हैं। पीरियड के दौरान रिलीज होने वाला ब्लड और उसका कलर हमारे शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी और अन्य बीमारियों के बारे में बताता है।

पीरियड्स के दौरान ब्लड का फ्लो हमें हमारे शरीर में एस्ट्रोजन जैसे हारमोंस की वर्किंग के बारे में बताता है।

4. सेल्फ केयर का सबसे अच्छा बहाना


पीरियड्स के फायदे तो कई हैं पर इनमें से सबसे जरूरी है कि पीरियड्स के दौरान हमें सेल्फ केयर करने का मौका मिल जाता है और हम आसानी से अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए समय निकाल लेते हैं।

5. प्रेगनेंट होने या न होने की जानकारी देते हैं


सभी जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड्स नहीं आते हैं इसलिए जब भी आपके पीरियड में देरी होती है और अगर उससे पहले सेक्स किया होता है तो आपको प्रेगनेंसी के होने और ना होने का अंदाजा अपने आप लग जाता है।

तो ये थे पीरियड्स के जरूरी 5 फायदे जो हर महिला को जानने चाहिए।
सेहत