Advertisment

Teeth whitening : दांतों को सफेद करने के 5 घरेलू उपाय

author-image
Swati Bundela
New Update
जब भी हम कभी टेलीविजन पर या फिर फोन में किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस की मुस्कुराहट को देखते हैं तो हमें भी ऐसा महसूस होता है कि काश हमारी भी मुस्कुराहट इतनी अच्छी और सफेद दांतो के साथ होती। हम सभी ने कभी ना कभी अपने दांतो को सफेद करने की कोशिश जरूर की होगी। तो आइए जानते हैं दांतों को साफ करने के 5 घरेलू उपाय -

Advertisment

1. ऑयल पुलिंग



दांतों को सफेद और अपने मुंह को साफ रखने के लिए ऑयल पुलिंग सबसे पुराना तरीका है। इस प्रक्रिया में आपको अपने मुंह में तेल को कुछ देर तक रखकर घुमाना होता है जिससे कि बैक्टीरिया खत्म हो सके।

Advertisment


यही बैक्टीरिया आपके दांतों में प्लाट और दातों को पीला करने का काम करते हैं।

2. बेकिंग सोडा से ब्रश करें

Advertisment


बेकिंग सोडा में प्राकृतिक रूप से दांतों को सफेद करने की प्रॉपर्टी होती है इसीलिए बहुत सारे टूथपेस्ट में भी बेकिंग सोडा ही इस्तेमाल होता है।



बेकिंग सोडा आपके मुंह में रहने वाले बैक्टीरिया को भी आपसे दूर रखेगा।
Advertisment


3. फल और सब्ज़ियाँ



ऐसे बहुत सारे फल और सब्जियां हैं जो आपके दांतो को प्राकृतिक रूप से सफेद कर सकते हैं जैसे
Advertisment




  • स्ट्रॉबेरी - स्ट्रॉबेरी में मेलिक एसिड नाम का एक पदार्थ पाया जाता है जो आपके दातों की सफेदी को बनाए रखता है।


  • अनानास - अनानास भी कुछ हद तक आपके दातों को सफेद करता है क्योंकि इसमें ब्रोमलिन नाम का पदार्थ होता है जो आपके दातों को सफेद करता है।




Advertisment

4. ब्रशिंग और flossing करते रहें



दांतो को सफेद करने के अलग अलग उपायों को काम में लाने के चक्कर में लोग अपनी ब्रशिंग और क्रॉसिंग पर ढंग से ध्यान नहीं देते।

Advertisment


जबकि ब्रशिंग और flossing ही आपके दांतो को स्वस्थ और सफेद बनाने का काम सबसे ज्यादा करते हैं।

5. इन 5 चीजों से रहें दूर



दांतों की सफेदी सिर्फ आपकी ब्रशिंग या फिर अन्य उपायों पर नहीं बल्कि कई चीजों से बचाव पर भी निर्भर करती है इसलिए आप अपने दांतों की सफेदी बरकरार रखने के लिए इन चीजों का सेवन कम या बंद कर दें-



  • कॉफी, रेड वाइन, सोडा इत्यादि का सेवन कम करें,


  • शुगर का सेवन कम करें,


  • ज्यादा से ज्यादा कैल्शियम लें।




तो यह है दांतों को सफेद करने के 5 आसान और घरेलू उपाय।
सेहत
Advertisment