Advertisment

Laddu For Winters: सर्दियों के लिए 5 तरीके के लड्डू जो आप जरूर खाएं

गोंद के लड्डू खून की कमी को पूरा करते है। यह गर्भवती महिलायों को खाने की सलाह दी जाती है जो शरीर को ताकत पहुँचाता है और सर्दी- जुकाम से दूर रखता है। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update

Laddu

Laddu For Winters: सर्दियों में अगर लड्डू नहीं बनाएं तो सर्दियाँ फिकी लगती है। सर्दियाँ शुरू होते ही सबके घर पर चर्चा होनी शुरू हो जाती है कि कौन से लड्डू बनाएं। किसी को बेसन के पसंद होते है तो किसी को कोई। ऐसे में ५ तरह के लड्डू जो सबको पसंद है और हर घर में चाव से बनते है जिनको सब बहुत ख़ुशी से खाते है। लड्डू सिर्फ़ शरीर को गरमाहट ही नहीं सर्दी जुकाम से भी बचाते है।

Advertisment

1. अलसी के लड्डू

अलसी गरम होती है इसलिए इसे बहुत ठंडी हो जाने पर बनाया जाता है। यह शरीर में गरमाहट पैदा करते है और कोलेस्ट्रॉल का भी ध्यान रखते है। यह खून जमने से बचाते है जिससे दिल की बीमारी नहीं होती क्योंकि सर्दियों में खून जमने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज़्यादा हो जाता है।

2. हलीम के लड्डू

Advertisment

इसे आलिव भी कहा जाता है। हलीम को सुपरफूड माना जाता है। यह आयरन का बहुत अच्छा स्रोत्र है। यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह बालों का झड़ना रोकने से मदद करता है। शरीर जरूरी पोषण प्रदान करता है। स्किन का ध्यान रखता है उसे सर्दियों ग्लोइंग हेल्थी बनाता है।

3. बेसन के लड्डू

बेसन हमारी रसोई की बहुत ही महत्वपूर्ण सामग्री है। इसके बने लड्डू किसको पसंद नहीं होते। यह टेस्ट के साथ हड्डियां मजबूत करने में मदद करता है। शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है थकान कम होती है। इसमें कैलोरीज कम होती है और अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है।

Advertisment

4. गोंद के लड्डू

गोंद के लड्डू खून की कमी को पूरा करते है। यह गर्भवती महिलायों को खाने की सलाह दी जाती है जो शरीर को ताकत पहुँचाता है और सर्दी- जुकाम से दूर रखता है। यह कबज़ से भी निजात पहुँचाता है। यह आँखों के लिए बहुत फायदेमंद और स्टैमिना को बढ़ाता है।

5. सोंठ

सोंठ हमारी पाचन के लिए बहुत मददगार सामग्री है। इससे बने लड्डू इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करती है। सर्दियों में खाना पचाने में समय लगता है ऐसे में सोंठ पाचन शक्ति को बढ़ाती है। गैस आदि पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। गले की खराश से राहत पहुँचाती है। अंत: यह स्वाद में ही नहीं पोषण से भी भरपूर होते है।

winters Laddu For Winters बेसन के लड्डू गोंद के लड्डू
Advertisment