Advertisment

झारखंड के लातेहार जिले में 7 लड़कियां की तालाब में डूबने से मौत, जानिये मामले से जुड़ी ज़रूरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

लातेहार जिले में 7 लड़कियां तालाब में डूबी: झारखंड में कर्मा पूजा के दौरान हुआ एक दुखद हादसा। झारखंड के लातेहार जिले के एक गांव में शनिवार को सात लड़कियां तालाब में डूब गईं। उन सातो लड़कियों की उम्र 12 से 20 साल के बीच की थी। इस घटना को लेकर सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये है की आखिर इसमें किसकी लापरवाही है?

झारखंड के लातेहार जिले में 7 लड़कियां तालाब में डूबी: जानिये मामले से जुड़ी ज़रूरी बातें





  • डिप्टी कमिशनर अबू इमरान ने बताया कि यह हादसा बालूमठ थाना क्षेत्र के बुकरू गांव में हुआ है।


  • दरअसल झारखंड में एक प्रमुख त्योहार कर्मा पूजा के बाद लड़कियां तालाब में विसर्जन के लिए गई थीं। तभी वह तालाब में डूब गई।


  • उनको तालाब से निकालने के लिए बचाव दल मौके पर पहुंची।


  • कुछ लोग घायल भी हुए और उनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


  • मरने वाली सात लड़कियों में से तीन सगी बहने थी।


  • इमरान ने कहा कि जिले के उप विकास आयुक्त को जांच के लिए कहा गया है। आपको बता दे कि झारखंड में प्रकृति मां की पूजा से जुड़ा एक प्रमुख त्योहार कर्मा है।


  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार जिले के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है।


  • मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।




Advertisment