91 Years Woman Murdered In Kolkata: कोलकाता में 91 वर्षीय महिला की गला दबाकर की गई हत्या

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

कोलकाता में एक महिला घर में मृत पाई गई जिनकी उम्र थी 91 साल। l पुलिस के हिसाब से महिला को गला घोट कर मारा गया है।

गला दबाकर किया गया महिला का खून (91 Years Woman Murdered In Kolkata)

कोलकाता के शेक्सपियर सरनी इलाके में गंगा जमुना अपार्टमेंट में 91 वर्षीय महिला रेणुका चौधरी घर के बेडरूम में मृत पाई गई। महिला के बेटे ने महिला को अस्पताल में भर्ती किया जिसके बाद महिला को मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम के हिसाब से महिला की मृत्यु गला घोटकर हुई है। महिला के बेटे अभय ने बताया कि अपनी मां को घर में ऐसे पड़ा हुआ देखकर उसे शक है कि यह खून है क्योंकि जब वह घर पहुंचा तो बेडरूम का दरवाजा खुला था और उसकी मां की नाक से खून भी बह रहा था। पुलिस के हिसाब से महिला के घर से मोबाइल फोन गायब था और कुछ चीजें भी गायब थी।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि अभय और उनकी मां दोनों ही अपार्टमेंट में रहते थे जबकि अभय का भाई यूएस में सेटल हो चुका है। जिस समय महिला की मृत्यु हुई उस समय अभय बाहर बैडमिंटन खेलने गया था और उनके घर में कामवाली बाई भी वहां पर मौजूद नहीं थी। अभय जब खेल कर वापस घर आया तो उसने अपनी मां को मृत पाया। पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट के गार्ड के हिसाब से घर में कोई जबरदस्ती नहीं घुसा था, सीसीटीवी फुटेज में भी किसी की जान बूझकर घर में एंट्री नहीं हुई थी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो आदमियों पर शक

पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें दो व्यक्ति उसी फ्लोर पर ज्यादा देर घूम रहे थे जिस फ्लोर पर मृत महिला रहती थी। इसलिए पुलिस को इन दो व्यक्तियों पर शक है। दो व्यक्तियों में से एक ड्राइवर है जो पहले से ही बिल्डिंग में रहता था और बिल्डिंग के बारे में जानता था। जबकि पुलिस ने दूसरे व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Advertisment

इस घटना की जांच डीसीपी मघरिया, ज्वाइंट कमिश्नर शर्मा और शेक्सपियर सरानी पुलिस कर रहे हैं। इसके अलावा इस घटना को लेकर फॉरेंसिक टीम भी तय हो चुकी है जो इस मामले की जांच करेगी।


न्यूज़