Advertisment

दिल्ली में एक तरफा प्यार में प्रेमी ने किया 22 वर्षीय महिला का खून

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update



Advertisment

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में प्रेमी ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी महिला की उम्र थी सिर्फ 22 साल।

एक तरफा प्यार के लिए कर दिया महिला का खून (Delhi Woman Murdered By One Sided Lover)

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक बहुत ही दिल दहलाने वाला हादसा हुआ जिसमें एक इंसान ने एक तरफा प्यार के वजह से महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने चाकू से महिला पर हमला किया जिसके बाद उसने उसे मार दिया। आरोपी महिला से बार-बार प्यार की प्रस्तावना कर रहा था लेकिन महिला ने उसकी प्रस्तावना को ठुकराने के बाद साजिश रची।

Advertisment

मृत महिला मॉडलिंग की तैयारी कर रही थी, घटना के दिन महिला रात को 11 बजे अपने दोस्त के जन्मदिन के लिए घर से बाहर निकली थी तो घर से कुछ देर आने के बाद 3 लोगों ने महिला पर हमला किया जिसे एक फूड डिलीवरी के आदमी ने देखा। पुलिस ने बताया कि उन्हें पश्चिमी दिल्ली में उत्तम नगर के पास ओम विहार में मंगलवार को 1 बजे फोन आया जिसमें बताया गया कि एक महिला को किसी ने चाकू से मारा है और वह सड़क पर पड़ी हुई मिली है। पीड़ित महिला खून से लथपथ थी जिसकी पहचान करने के बाद पुलिस को पता चला कि लड़की का नाम डॉली बब्बर है जोकि फ्रीलांस इवेंट ऑर्गेनाइजर के रूप में काम करती है।

हमले को देखते हुए भी किसने नही की मदद

जिस समय महिला पर चाकू से हमला हो रहा था उस समय यह घटना कई लोग देख रहे थे लेकिन किसी ने भी महिला की मदद करने की कोशिश नहीं की। इस जुर्म में तीन आरोपी मिल चुके हैं जिनमें से एक घटनास्थल के पास ही रहता था। पुलिस ने बताया कि लड़की को एक लड़के ने चाकू मारा था जो कि उसका पूर्व प्रेमी था, इसके बाद अब हत्या का मामला दर्ज हुआ है।

Advertisment








न्यूज़
Advertisment