Advertisment

ये 5 चीज़ें जो आप एक अच्छे रिलेशनशिप से सीख सकती हैं

author-image
Swati Bundela
New Update
अच्छे रिलेशनशिप से सीखनें वाली बातें  - हर चीज़ की तरह अच्छा 
Advertisment
रिलेशनशिप भी आपको कुछ न कुछ सिखाता है। अच्छे रिलेशनशिप हो या बुरे, वह आपको कुछ न कुछ सिखाते ही हैं। एक अच्छा रिलेशनशिप आपको आपके बारे में ऐसी बातें भी सिखाता है जो आप खुदसे नहीं जान पाती। और आप प्रोब्लेम्स से डील करना भी सीखते हैं। एक अच्छी रिलेशन आपको काफी कुछ सीखा सकती है।

5 चीज़ें जो आप सीखेंगी अच्छे रिलेशन से (acche relationship se sikhne wali baatein) -

Advertisment


1 ) कमिटमेंट से आप और मज़बूत बनेंगे



अक्सर लोग समझते हैं की रिलेशनशिप में बंध जाते हैं और
Advertisment
स्वतंत्रता खो जाती है। आप एक दूसरे के ऊपर निर्भर हो जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। कमिटमेंट आपको अपनी बात पर टिका रहना सिखाता है। साथ ही आप अपने वादों और काम की ज़िम्मेदारी लेना भी सिखाता है।

2 ) खुदके बारे में अवगत होना

Advertisment


जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होती हैं तब आपको यह मालूम चलता है की कोई इंसान परफेक्ट नहीं होता न आप न आपका पार्टनर। सब में कुछ न कुछ कमी होती है। पर उस कमी को अपना कर आगे बढ़ना ज़रूरी है।

3 ) आप आसानी से बदलाव अपनाते हैं

Advertisment


जब आप अपने पार्टनर के साथ रहती हैं तब आप अपने कम्फर्ट जोन से बहार आती हैं। आपको उनकी कुछ बातें माननी पड़ती है और कुछ अपनी बातें उनसे मनवाती हैं। और एक दूसरे के हिसाब से ढल जाते हैं। आप बदलाव को अपनाना सीख जाती हैं।

4 ) बेहतर एक्सप्रेस करना

Advertisment


रिलेशनशिप में एक बेहद ज़रूरी चीज़ होती है अपनी भावनाएं व्यक्त करना। आप जितना अच्छे से अपनी भावनाएं व्यक्त करती है ,उतना ही ज्यादा आप अपने पार्टनर से कनेक्ट होती हैं। और आप अधिक संवेदनशील भी बनती हैं। और अपने मन की बात कहना अच्छे से सीख जाती हैं।

5 ) आपके भरोसा करने का भी स्तर बढ़ जाता है



ट्रस्ट एक बोहोत बड़ी और ज़रूरी चीज़ होती है किसी भी रिलेशनशिप में। आप अपने पार्टनर का ट्रस्ट गेन करने के लिए एफर्ट्स लगाती हैं और आपका पार्टनर भी। और वह ट्रस्ट न टूटे इसलिए आप अपनी बातों पर अमल रहती हैं। और अपने पार्टनर पर भी भरोसा करना सीखती हैं। अच्छे रिलेशनशिप से सीखनें वाली बातें
रिलेशनशिप अच्छे रिलेशनशिप से सीखनें वाली बातें
Advertisment