Advertisment

आज अलका याग्निक अपना 55 वां जन्मदिन मना रही हैं, जानें उनके 5 मशहूर गाने

author-image
Swati Bundela
New Update
आज मशहूर गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) का जन्मदिन है। इनका जन्म 20 मार्च, 1966 में हुआ था। इस बार वो अपना 55 वां जन्मदिन मना रही हैं। अलका पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में जन्मी थीं।
Advertisment
अलका यागनिक के मशहूर गाने



अलका याग्निक की माँ शोभा यागनिक (Shobha Yagnik) भी एक बेहतरीन क्लासिकल सिंगर थीं। और अलका ने बेहद छोटी-सी उम्र से ही संगीत में रुचि लेना शुरू कर दिया था। इनके गाने हर किसी के दिल के बेहद करीब हैं।
Advertisment




आज अलका याग्निक के जन्मदिन के मौके पर हम आपको इनके 5 ऐसे गानों के बारें में बताएंगे, जिनको याद करके आप अपने बीते दिनों की यादों में खो जाने को मजबूर हो जाएंगे।
Advertisment


1. एक दो तीन (Ek Do Teen)



अलका याग्निक के मशहूर गानों में से एक है, 1988 में आई फ़िल्म तेजाब (Tezaab) का गाना - एक दो तीन। इस गाने में
Advertisment
माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) ने काम किया है।

2. बाँहों के दरमियाँ (Baahon Ke Darmiya)

Advertisment


यह गाना 1996 में आई फ़िल्म खामोशी - द म्यूज़िकल (Khamoshi-The Musical) का है। इस गाने को अलका याग्निक के साथ गायक हरिहरन (Hariharan) ने गाया है।

3. बाज़ीगर ओ बाज़ीगर (Baazigar o Baazigar)

Advertisment


यह गाना फ़िल्म बाज़ीगर (Baazigar) का है। इस गाने को अलका याग्निक के साथ गायक कुमार सानु (Kumar Sanu) ने गाया है।

4. गज़ब का है दिन (Gazab Ka Hai Din)

Advertisment


यह गाना 1988 में आई फ़िल्म कयामत से कयामत तक (Qayamat Se Qayamat Tak) का है। इस फ़िल्म का निर्देशन मंसूर खान ने किया है और निर्माण उनके चाचा नासिर हुसैन ने किया है।

5. घूँघट की आड़ से (Ghoongat Ki Aad Se)



यह गाना फ़िल्म हम है राही प्यार के (Hum Hain Rahi Pyaar Ke) का है। 'घूँघट की आड़ से' गाने के लिए अलका याग्निक को उनका पहला नैशनल अवॉर्ड मिला था।



 



 
एंटरटेनमेंट अलका याग्निक के मशहूर गाने
Advertisment