Benefit Of Kissing: क्या आप जानते है, किस करने से सेक्सुअल और रिलेशनशिप सटिस्फैक्शन में सुधार आता है

author-image
Swati Bundela
New Update


Benefit Of Kissing: किस एक बहुत ही स्वीट, प्यारा और अपना प्यार जताने का माध्यम है। रिलेशनशिप में यह स्वीट से इंटेंस, एक्साइटेड, थ्रिलिंग, इरोटिक भी हो सकता है, ख़ास तौर पर सेक्स करते समय। यह आपके और आपके पार्टनर पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। हर किसी को अपनी पहली किस याद करते हुए चेहरे पर हसीं, हेसिटेट और शर्म के भाव आए होंगे, क्योंकि कई बार किस के बाद एक अजीब सा माहोल भी बन जाता है।

Benefit Of Kissing: यह ओर्गास्म से सम्बंधित है

Advertisment

एक रिसर्च के अनुसार किस सेक्स से समबंदित है। सेक्स करते समय किस करने से सेक्सुअल फ्रीक्वेंसी बढ़ती है। इससे सेक्सुअल एक्सपीरियंस और भी अच्छा होता है। यह सेक्स के समय सटिस्फैक्शन देता है। व्यक्ति अपने पार्टनर की तरफ और आकर्षित होता है। किस सेक्स की शुरुआत का माध्यम भी है।

एक इमोशनल जुड़ाव होता है

किस, रिश्ते को और मज़बूत करती है, क्यूंकि इससे अपने पार्टनर के साथ इमोशनल जुड़ाव हो जाता है। व्यक्ति अपने पार्टनर से ज्यादा क्लोसनेस्स महसूस करता है। जिससे रिश्ता और मजबूत होता है। एक दूसरे पर विश्वास बनता है। आप एक दूसरे के साथ कम्फ़र्टेबल महसूस करते है।

अच्छी केमिस्ट्री की निशानी है

एक रिश्ते में सबसे ज़रूरी है, एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग और ताल-मेल होना। किस, रिश्ते में उस ताल-मेल को बढ़ाती है। यह एक्ससिटिंग, थ्रिलिंग, इंटेन्स होने के साथ पहली बार में थोड़ी अजीब अहसास भी दे जाती है, पर यह आपकी केमिस्ट्री को और मजबूत करती है।

अटूट रिश्ते की निशानी है

Advertisment

एक रिश्ते को मज़बूत करने में किस बहुत बड़ी भूमिका है। जो लोग अपने पार्टनर के साथ ख़ुश रहते है, उनसे प्यार, जुड़ाव अधिक महसूस करतें है, वो ज़्यादा किस करते है। कुछ लोग बोलकर अपने एहसास को व्यक्त नहीं कर पाते वह किस करके रिश्ते में अपनी मौज़ूदगी को दर्शाते है। किस सिर्फ एक्ट ऑफ़ लव नहीं वो एहसास भी है. जो हर बार दिल को तेज़ धड़का देता है।


रिलेशनशिप