Benefits Of Amla: आंवला के फायदे हमारी त्वचा, बालों और शरीर के लिए

author-image
Swati Bundela
New Update


आंवला के फायदे हमारी त्वचा, बालों और शरीर के लिए:  आंवला एक ऐसा फल है जिसके अनगिनत लाभ और फायदे हैं। आंवला हमारे शरीर, त्वचा, और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है इसलिए बड़े बुजुर्ग केहते हैं की रोज़ एक आंवला खाना चाहिए। आंवला में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होता है और इसमें भरपुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और विटामिन - A, C और E पाए जाते हैं। आंवला में हीलिंग और एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं। आंवला ना केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि कई बीमारियों का नाश भी करता है। जानिए कैसे आंवला हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी। 

आंवला के 5 बड़े फायदे: Benefits Of Amla


1. कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखता है

Advertisment

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से कई हार्ट की बीमारी हो सकती है। आंवला में अधिक मात्रा में विटामिन -C, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में मदद करता है। 

2. अस्थमा के लिए 

अस्थमा की बीमारी बहुत ही खतरनाक और दुखद होती है। आंवला में मौजूद विटामिन -C इम्यूनिटी को बढ़ाता है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, अस्थमा की गंभीरता को कम करने में मदद करता है।

3. लिवर को सुरक्षित रखता है 

आंवला में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिंस को हटाने का काम करते हैं और शरीर में सबसे ज्यादा टॉक्सिंस लिवर में पाए जाते हैं। आंवला लिवर को सुरक्षित रखता है और फैटी लिवर की बीमारी को रोकने के लिए बहुत अच्छा उपचार माना जाता है। 

4. बालों के लिए फायदेमंद 

Advertisment

आंवला रक्त को साफ और शुद्ध करता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोककर बालों को मजबूत और बालों के  नैचुरल रंग को बढ़ाता है। आंवला में पाए जाने वाले एंटीफंगल गुण डैंड्रफ को रोकता है और स्कैल्प को हेल्दी रखता है। 

5. आंखो की बीमारी के लिए

आंवला आंखो की रोशनी को बेहतर करने में मदद करता है। आंवला में मौजूद विटामिन -C एक बेहतर दृष्टि प्राप्त करने में मदद करता है और यह आंखो की मसल्स को मजबूती देता है। आंवला मोतियाबिंद (Cataract) को रोकता है जो की आमतौर पर उम्र के बढ़ने के साथ हो सकता है। 

आंवला का सेवन केसे करें?

1. आंवला का सेवन कई तरीकों से किया जाता है, जैसे कच्चा आंवला, आंवला जूस, आंवला पाउडर और आंवला कैंडी। आंवला को शहद के साथ भी खा सकते हैं।

Advertisment

2. रोजाना 2 बार करना चाहिए चाहे किसी भी प्रकार से करें। आंवला का सेवन सुबह खाली पेट करना काफी फायदेमंद माना जाता है।

3. आंखो के लिए आंवला का रस 2-3 बूंद आंखो में डाल ले उसे आंखो का इन्फेक्शन कम होता है और दर्द भी कम हो जाता है।


सेहत फूड