योग क्यों होता है जरुरी? जानिए अनुलोम विलोम करने के 5 चमत्कारी फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update



अनुलोम विलोम एक प्राणायाम होता है और इस के कई चमत्कारी फायदे होते हैं। इसको रोज करने से नाड़ी को साफ़ करने में मदद मिलती है। इस से कई तरीके की बीमारी जैसे की मदुमेह, दिल की बीमारियां ,माइग्रेन और गठिया से आराम मिलता है। आज हम विस्तार से बात करेंगे की अनुलोम विलोम करने से आपको किन चीज़ों से छुटकारा मिल सकता है-

Advertisment

1. मन की शांति

अनुलोम विलोम रोजाना करने से मन को शांति मिलती है और मन स्थिर होता है। यह मन को शांति का अहसास दिलाता है।

2. फेफड़ें स्वस्थ्य रहते हैं

अनुलोम विलोम करने से अगर आपके फेफड़ों में किसी तरह की कोई विषैली गैस होती है तो वह आसानी से निकल जाती है। इस से फेफड़ें स्वस्थ हो जाते हैं और अच्छे से सांस ले पाते हैं। ये उन लोगों के लिए बहुत लाभदायक है जो धूम्रपान करते हैं क्योंकि उनके फेफड़ें काफी कमज़ोर हो जाते हैं और उनमे टार भर जाता है।

3. सांस सम्बन्धी परेशानी से आराम मिलता है

अनुलोम विलोम रोजाना करने से हमारे सांस लेने की प्रक्रिया में एक लय बैठ जाती है। लय बैठ जाने से शरीर स्वस्थ रहता है और हमें किसी प्रकार की सांस सम्बन्धी समस्या नहीं होती है। कई हाई बीपी के मरीजों को सांस लेने में बहुत दिक्कत होती है और वो अधिकांश समय ज़ोर ज़ोर से सांस लेते हैं। ऐसे लोगोंको अनुलोम विलोम करना चाहिए क्योंकि ये उन्हें स्थिर करेगा।

Advertisment

4. मानसिक तनाव से आराम

अनुलोम विलोम करने से मानसिक तनाव को कम करने में बहुत फायदा मिलता है। इसको अगर रोजाना किया जाए तो रक्त संचार अच्छे से होता है और मानसिक तनाव से आराम मिलता है और आप अपने रोज के काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

5. मस्तिष्क का संतुलन सही रहता है

अनुलोम विलोम करने से मष्तिष्क के दोनों ओर दाएं ओर बाएं संतुलन बना रहता है। इस से व्यक्ति को सोचने समझने में आसानी होती है और कार्यकुशलता बढ़ती है।




सेहत