Advertisment

Benefits Of Beetroot: नुट्रिएंट्स बढ़ाने के लिए खाए चुकंदर, जानें इसके 5 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Benefits Of Beetroot: सलाद से शरीर को नुट्रिएंट्स मिलते हैं, और यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। सलाद के अलावा लोग चुकंदर का जूस भी पीते हैं। ज्यादातर लोग जो चुकंदर के बारे में जानते है, वही लोग अक्सर इसका सेवन करते है। आपने भी परिवार में सुना होगा चुकंदर खाने से खून साफ होता है, और हीमोग्लोबिन बढ़ता होता है।

Benefits Of Beetroot: तो आइए जानते है, चुकंदर खाने के 5 फायदे-



Advertisment

1. न्यूट्रिशन से भरपूर



न्यूट्रिशन से भरपूर होने के कारण चुकंदर खाना और जूस पीना दोनों ही फायदेमंद है। एक कप चुकंदर के जूस 100 ग्राम में 43 कैलोरी होती है। इसमें 87 परसेंट पानी, 8 परसेंट कार्ब और 3 परसेंट के करीब फाइबर होता है।

Advertisment

2. विटामिन और मिनरल्स से भरपूर

चुकंदर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है। इसका रोजाना सेवन करने से आपके शरीर में इन दोनों की जरूरी मात्रा बनी रहती है। चुकंदर में विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन बी और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा देता है।



Advertisment

3. ब्लड प्रेशर कम करता है



चुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, जो लोग रोजाना 250 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीते हैं, उनका सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों कम होता है, चुकंदर के रस मे नाइट्रेट होता है, जो ब्लड सेल्स को फैलाता है, जिससे खून का दबाव कम पड़ता है। 

Advertisment


4. वजन कम कर सकता है



Advertisment

सलाद या जूस के रूप में चुकंदर का सेवन वजन कम करने में भी मददगार हो सकता है। इसमें पानी और कैलोरी कम पाई जाती है। लो कैलोरी वाले फूड और वेजिटेबल खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।



5. प्रेगनेंसी में फायदेमंद

Advertisment


चुकंदर में फॉलेट यानी फॉलिक ऐसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो प्रेगनेंसी में पल रहे बच्चे के डेवेलोप के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। फॉलिक ऐसिड फ़ीटस के डेवेलोप करने के साथ ही हेल्दी टिस्सुस के डेवेलोप में भी मदद करता है।



सेहत फूड
Advertisment