Advertisment

च्यूइंग गम खाने के स्वास्थ्य के लिए फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update
च्यूइंग गम खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है इस से मुँह एकदम ताजा हो जाता है और ठंडक मिल जाती है। ऐसा नहीं है कि च्यूइंग गम के कोई नुकसान नहीं हैं पर आज हम बात करेंगे च्यूइंग गम खाने के स्वास्थ्य के लिए फायदे के बारे में -
Advertisment


1. याददाश्त में सुधार



च्यूइंग गम खाने से हमारी याददाश्त में सुधार आता है और हम पहले क्या हुआ है उसको आसानी से याद कर पाते हैं। ऐसा कहा गया है कि अगर आप पेपर देते समय च्यूइंग गम खाते हैं तो आप ने जो भी याद किया है वो आपको आसानी से याद आता जायेगा।
Advertisment


2. एकाग्रता में सुधार



ऐसे कई शोध में पाया गया है कि च्यूइंग गम खाने से हमारे दिमाग को उतनी ही ऊर्जा मिलती है जितनी कि कॉफ़ी पीने से मिलती है। यह ऊर्जा 20 मिनट तक के लिए होती है और इतने में आपका काम हो जाएगा।
Advertisment


3. तनाव और चिंता दूर होती है



च्यूइंग गम खाने से आपको
Advertisment
तनाव से आराम मिलता है और आप को शांत होने में मदद मिलती है। ये तनाव को भी कम करता है और टेंशन का हॉर्मोन कोर्टिसोल को भी नियंत्रण में करता है।

4. दांत सड़ने से बचते हैं - च्यूइंग गम के फायदे

Advertisment


च्यूइंग गम खाने से मुँह में सलाइवा ज्यादा बनता है और फिर सलाइवा के साथ मुँह से सारे बैक्टीरिया निकल जाते हैं। कई लोग खाना खाने के बाद शुगर- फ्री च्यूइंग गम खाने की सलाह देते हैं।

5. भूख पर कण्ट्रोल - च्यूइंग गम के फायदे



एक शोध में ऐसा निकल कर आया है कि अगर आप खाना खाने के बाद च्यूइंग गम खाते हैं तो आपको खाने के बाद कुछ और खाने का मन नहीं करता है। जिस से आप ज्यादा और बार बार खाना खाने से बचते हैं। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और आप फ्रेश भी महसूस करेंगे।
सेहत
Advertisment