Benefits Of Curd: सुबह के समय दही खाने के फायदे 

author-image
Swati Bundela
New Update


सुबह के समय दही खाने के फायदे: हमारे देश में शुभ काम से पहले दही चीनी को खाना अच्छा माना जाता है। दही को सुपरफूड माना जाता है। दही जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। दही में कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। दही हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। दही का सेवन कई तरीकों से और किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन दही को जब खाली पेट सुबह के समय सेवन करते हैं तो यह सबसे फायदेमंद साबित होता है। जानिए दही खाने के फायदे हैं। 

दही खाने के 4 फायदे: Benefits of Curd


1. पचान के लिए

Advertisment

दही एक प्रोबायोटिक डेयरी प्रोडक्ट है जो आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा काफी लाभदायक है। दही में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया पाचन तंत्र को शांत करने के लिए जाने जाते हैं और पेट की ख़राबी के इलाज के लिए बहुत अच्छे हैं। जब खाली पेट दही का सेवन किया जाता है तो यह लोगों के लिए एक अच्छे पौष्टिक आहार की तरह काम करता है। 

2. इम्यूनिटी को सुधारता है

दही सबसे अच्छे प्रोबायोटिक पदार्थों में से एक है, जिसमें जीवित माइक्रो-ऑर्गेनिज्म होते हैं, जो बीमारी को पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं, आपके पेट को स्वस्थ रखते हैं और इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं। दही में लैक्टोबैसिलस (lactobacillus) के साथ विटामिन और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है जो कई इन्फेक्शन से बचाव करते हैं और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

3. वेजाइना के लिए

एक स्वस्थ वेजाइना के लिए दही की मात्रा का सेवन बहुत आवश्यकता होती है। दही वेजाइना के ph को संतुलित करता है और वेजाइना के स्वास्थ्य में सुधार करता है। दही बेहद फायदेमंद है क्योंकि दही में मौजूद लैक्टोबैसिलस एक अच्छा बैक्टीरिया है, जो योनि में ईस्ट बैलेंस को रिस्टोर करता है। दही इन्फेक्शन को बढ़ने से रोकता है और हाइड्रोजन पेरोक्साइड बनाता है जो ईस्ट को मरने में मदद करता है। 

4. स्वस्थ और चमकती त्वचा के लिए

Advertisment

दही आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और रूखी त्वचा को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। दही में पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड(lactic acid) एक एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों से लड़ता है। दही टैनिंग हटाने में भी मदद करता है।

इन सभी फायदों के लिए दही को खाली पेट सेवन करना चाहिए। इसके अलवा भी दही कही परेशानियों से छुटकारा दिलाता है जेसे हड्डियों कि समस्या, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, और दही वजन घटाने में भी मदद करता है। 





सेहत फूड