Advertisment

क्या दही है आपकी डाइट का हिस्सा ? जानिए दही खाने के फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

दही खाने के फायदे -दही लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अक्सर हम दही से होने वाले फायदों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। दही में विटामिन,कैल्शियम, प्रोटीन पाया जाता है। दही में दूध के मुक़ाबले ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही से लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस भी मिलता है।आइए जाने दही आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद है।

दही खाने के फायदे :



Advertisment

1.इम्युनिटी बढ़ाता है

दही Probiotic food में से एक है। ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और इसमें मौजूद माइक्रो-ऑर्गैनिस्म शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।डाइट में दही शामिल करना रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बना सकता है।साथ ही शरीर को संक्रमण से बचाता है और बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। इसलिए रोजाना अपनी डाइट में एक कप दही जरूर शामिल करें।

2.वजन कम करने में मददगार

Advertisment

दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है । दही में कैल्शियम होता है जो कोर्टिसोल को कम करता है और वजन कम करने में मदद करता है।दही के सेवन के बाद आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं,जिससे कैलोरी भी कम होती है और शरीर फिट रहता है। 

3.दांतों और हड्डियों की मज़बूती

दही में फॉस्फोरस और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इससे आपके दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप हर दिन दही का सेवन करें।इससे आपके दांत और हड्डियां मजबूत रहेंगी।यह आपको कई बीमारियों जैसे ओस्टेपोरोसिस और आर्थराइटिस से भी बचाता है।रोज़ाना दही का सेवन गठिया रोग से बचाता है। 

Advertisment

4.डाइजेशन सही करता है

दही में लैक्टोज होता है,इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है।दही को पचाना काफी आसान होता है,ऐसे में जिन लोगों का डाइजेशन सिस्टम कमजोर होता है, उनके लिए ये बेहद फायदेमंद है।अगर दही का सेवन रोज किया जाए तो इससे कब्ज की समस्या भी दूर रहती है; रोज खाना खाने के बाद दही का सेवन करने से बॉडी में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ यूरीन के माध्‍यम से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। 

5.हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम से रखता है दूर

Advertisment

आज के समय में जब हार्टअटैक की समस्या आम सी हो गई है। हर रोज दही का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हाइपरटेंशन का रिस्क भी कम हो जाता है।दही कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस रखता है,जिससे हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम के चांसेस कम होते हैं। 



Disclaimerयह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।
Advertisment


 





Advertisment








सेहत फ़ूड
Advertisment