कच्चे आम के फायदे : गर्मी में कच्चे आम खाने के फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update
कच्चे आम के फायदे - आम का मौसम आ चूका हैं। यह एक ऐसा फल हैं जिसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। आम के साथ साथ कच्चे आम को भी लोग बहुत पसंद करते हैं। इसे कई जगह कैरी भी कहा जाता हैं। कच्चा आम स्वाद में तो अच्छा लगता ही है। साथ ही यह हमारे शरीर को गर्मी में बहुत फायदा भी पंहुचाहता है। कच्‍चे आम में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, और एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं। आईये जानते हैं कच्चे आम के फायदे।

5 कच्चे आम खाने के फायदे -

1 ) एसिडिटी और गैस -


गर्मियों में गैस और एसिडिटी की समस्या अधिक होती हैं। यदि आप रोज़ कच्चा आम का सेवन करते हैं , तो आपको यह पेट से सम्बंधित सभी समस्याओं में लाभ देगा।

2 ) डायबिटीज में कार्यगर -


कच्चे आम के लगता सेवन से आप अपने शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही यह आपके शरीर में आयरन भी देता है।इसका सेवन रक्त विकार में भी मदद करता हैं और होर्मोनेस को बैलेंस करता है।

3 ) पानी की कमी को दूर -


गर्मियों में अक्सर हमें पानी की कमी हो जाती हैं और हमारा गाला सूखने लग जाता है। जब हम कोई जूस या अन्य पदार्थ पीते है तोह उससे हमारे शरीर का शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। अगर आप बिना शुगर लेवल बढ़ाये पानी की कमी को पूरा करना चाहते है तो कच्चे आम को नमक लगाकर खाएं।

4 ) वज़न घटाने में मदद -


जी हाँ , कच्चा आम आपको वज़न घटाने में मदद करता हैं क्यूंकि इसमें बहुत कम कैलोरीज होती हैं। और इसमें अधिक मात्रा में फाइबर भी होता हैं जो लम्बे समय में आपको वज़न घटाने में ही मदद करता है।

5 ) प्रेगनेंसी के दौरान -


प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे आम खाने से गर्भवती महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस से राहत मिलती हैं। कच्चे आम को नमक लगा कर खाने से जी मिचलाने जैसी समस्या में भी आराम मिलता है।
सेहत कच्चे आम के फायदे