Benefits Of Garlic: जानिये महिलाओं के लिए लहसुन के ये 5 चमत्कारी फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update


लहसुन के फायदे:  लहसुन एक सामग्री है जिसका उपयोग भारतीय खानों में किया जाता है। लहसुन का तड़का जब खाने में डालता है तो खाने का स्वाद और जायका बढ़ा देता है  इसलिए ज्यादातर सब्जियों में लहसुन का प्रयोग किया जाता है। लहसुन की गंध लोगों को अक्सर अच्छी नहीं लगती लेकिन लहसुन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकसुन में एंटी - बैक्टिरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा लहसुन में कैल्शियम, कॉपर, आयरन, विटामिन -C भी पाए जाते हैं। लहसुन कई प्रकार से फायदा करता है इसलिए हमारे बड़े बूढ़े लहसुन की कली को रोज सुबह चबाकर पानी के साथ सेवन करते थे। 

लहसुन के फायदे: Benefits Of Garlic


1. वजन कम करने में मददगार 

Advertisment

अगर आप वजन कम करने के लिए देसी उपचार ढूंढ रही हैं तो आपको बतादे की लहसुन वजन को कम करने में मदद करता है। रोज लहसुन की 2 कच्ची कली का सेवन करने से आपको वजन कम करने में आसानी होगी क्योंकि ये शरीर में गर्मी पैदा करता है और बॉडी से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। 

2. बुखार से बचाव 

लहसुन का इस्तमाल करके पा सकते हैं आप बुखार से राहत। इसलिए रोज सुबह 2-3 लहसुन की कली को पानी में डालकर उबाल लें और खाली पेट उस पानी का सेवन करने से बुखार बड़ी जल्दी ठीक होता है। 

3. कैंसर का खतरा कम हो जाता है

लहसुन का सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। महिलाओं को विशेष रूप का कैंसर (ब्रेस्ट कैंसर) की संभावना काफी अधिक है। कैंसर में मौजुद सेलेनियम (selenium) कैंसर को रोकने में मदद करता है।

4. बालों के बढ़ने में मदद करता है

Advertisment

लहसुन में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो बालों के बढ़ने में मदद करता है। लहसुन में विटामिन और मिनरल काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं जो की बालों को बढ़ने और मजबूत रखने में मदद करता है। लहसुन के एंटीफंगल गुण बालों के साथ साथ आपके स्कैल्प को भी हेल्दी रखता है। लहसुन को नारियल तेल के साथ मिला कर अपने बालों पर लगाएं।

5. नाखून को बढ़ने में मदद करता है

लहसुन में भरपुर मात्रा में सेलेनियम (Selenium) होता है जो नाखून को बढ़ने में मदद करता है। साथ ही लहसुन में मौजुद एंटीऑक्सीडेंट्स नाखून को मसबूत बनाते हैं और किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचाव करते हैं। लहसुन की कली को आप नाखून पर घिस सकते हैं। लहसुन का तेल भी बना सकते हैं जिसके लिए लहसुन को छोटा छोटा काटलें और एक पैन में ऑलिव ऑयल के साथ 10 में के लिए पकाएं उसके बाद एक छानी का इस्ताम कर तेल को एक बॉटल में डाल ले और उसे रोज नाखून पर लगाएं।

6. पिंपल से छुटकारा दिलाये

लहसुन में मौजुद एलिसिन (allicin) नाम का गुण होता है जो पिंपल के बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। रात को सोने से पहले लहसुन की एक कली को दो हिसों में काट लें और उसे पिंपल पर लगाएं। सुबह तक पिंपल गायब हो जाएगा। लहसुन को व्हाइट हेड्स के लिए भी इसी तरह से इस्तमाल कर सकते हैं।


सेहत फूड