Benefits Of Guava: अमरूद फर्टिलिटी को बढ़ा सकता है, जानें इसके 5 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update


Benefits Of Guava: अमरूद का असर ठंडा होता है, ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने का एक अच्छा इलाज है, अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसके बीजों को खाना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, अमरूद में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे अनेक बीमारियों में फायदा होता है। 

Benefits Of Guava: अमरूद खाने के 5 फायदे-


1.फर्टिलाइजेशन में हेल्पफुल


Advertisment

अमरूद का सेवन महिलाओं में ओव्यूलेशन और रिप्रोडक्शन केपिसिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है, और आपके प्रेग्नेंट  होने की पॉसिबिलिटी को बढ़ा सकता है। अमरूद के फल को अक्सर नाश्ते के रूप में खाया जाता है, और पत्तियों को आमतौर पर हर्बल चाय में इस्तेमाल किया जाता है, जिसका सेवन वीक में एक या दो बार किया जा सकता है।


2. दिमाग को तेज बनाता है


अमरूद में विटामिन बी-3 और बी-6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिन्हें दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से दिमाग तो स्वस्थ और तेज बनता ही है, साथ ही यह मैडिटेशन में भी सुधार लाता है, यानी यह मैडिटेशन करने की प्रोसेस में चैंजेस करता है। 


3. पेट की दिक्कत में सुधार लाता है


अमरूद में हाई मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो न केवल पाचन में सुधार लाता है और कब्ज से राहत प्रदान करता है, बल्कि इंटेस्टाइन की सफाई करने में भी मदद करता है। इसके अलावा अमरूद को थायरॉयड में भी उपयोगी माना जाता है, साथ ही यह विटामिन-ए का बहुत अच्छा स्रोत है, ऐसे में यह आंखों के स्वास्थ्य में भी सुधार लाता है।


4. कैपेसिटी को मजबूत बनाता है


Advertisment

अमरूद में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर में रोगों से लड़ने की कैपेसिटी को मजबूत बनाता है, संतरे के मुकाबले अमरूद में चार गुना ज्यादा विटामिन सी होता है, इससे खांसी, जुकाम जैसे छोटे-मोटे इंफेक्शन से बचाता है। 


5. दांतों को मजबूत करता है


दांत और मसूढ़ों के लिए भी अमरूद बहुत फायदेमंद है, मुंह के छाले को दूर करने के लिए अमरूद की पत्तियां चबाने से राहत मिलती है, अमरूद का रस, घाव जल्दी भरने का काम करता है।





सेहत फूड