Benefits of Mulethi: मुलेठी का इस्तेमाल करने के 5 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update


Benefits of Mulethi: मुलेठी एक गुणकारी जड़ी बूटी है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम या खांसी में आराम पाने के लिए करते हैं। गले की खराश में इसका उपयोग करना सबसे ज्यादा असरदार होता है। हालांकि मुलेठी के फायदे  सिर्फ इतने ही नहीं हैं, बल्कि इसका मुख्य इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में किया जाता है।

Benefits of Mulethi: तो आइए जानते है, मुलेठी के फायदों के बारे में


1. सिरदर्द से आराम 


Advertisment

अगर आप अक्सर सिरदर्द से परेशान रहते हैं, तो मुलेठी आपके लिए बहुत काम की चीज है। मुलेठी चूर्ण या मुलेठी पाउडर के एक भाग में इसका कलिहारी चूर्ण और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाएं। इसे सूंघने से सिरदर्द से आराम मिलता है।


2. बाल बढ़ाने में


मुलेठी का उपयोग बालों को सही नुट्रिएंट देने और बढ़ाने में भी किया जाता है। मुलेठी से बालों को धोने से बालों तेजी से बढ़ते हैं। इसी तरह मुलेठी और तिल को भैंस के दूध में पीसकर सिर पर लेप लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।


3. माइग्रेन के दर्द


माइग्रेन के दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपको मुलेठी का उपयोग करना चाहिए। मुलेठी चूर्ण या मुलेठी पाउडर में शहद मिलाकर इसे नेजल ड्राप की तरह नाक में डालें। इससे माइग्रेन के दर्द से आराम मिलता है।


4. बालों के सफ़ेद होने से रोकता है


Advertisment

बाल सफ़ेद होना एक आम समस्या है, और आज कल ज्यादातर लोग बाल समय से पहले सफ़ेद होने से परेशान रहते हैं। मुलेठी के उपयोग से आप बालों को झड़ने और सफ़ेद होने से रोक सकते हैं। इसके लिए 50ग्राम मुलेठी कल्क, 750 मिली आंवला स्वरस और 750 मिली तिल के तेल को मिलाकर पाक बना लें। रोज़ाना इस तेल पाक की 1-2 बूँद नाक में डालने से असमय बाल सफ़ेद नहीं होता,और बालों का झड़ना भी कम होता है।


5. आंखों के रोगों में


आंखों में जलन या आंखों से जुड़ा कोई रोग होने पर भी मुलेठी का इस्तेमाल करने से फायदा पहुँचता है। इसके लिए मुलेठी के काढ़ा से आंखों को धोएं। इसके अलावा मुलेठी चूर्ण या मुलेठी पाउडर में बराबर मात्रा में सौंफ का चूर्ण मिलाएं। इस चूर्ण को सुबह शाम खाने से आंखों की जलन कम होती है, और आंखों की रोशनी बढ़ती है।


सेहत