Advertisment

Benefits of Shalgam: शलगम खाने के कुछ अनसुने फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Benefits of Shalgam: सभी सब्जियों के अपने फायदे होते हैं लेकिन शलगम एक ऐसी सब्जी है जिसको बहुत कम लोग पसंद करते हैं। इसके फायदों के बारे में भी लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। सर्दियों में आने वाला शलगम आयरन से भरपूर होता है और कई बीमारियों का इलाज है। शलगम के साथ इसके पूरे पौधे में ही पौष्टिक गुण होते हैं। शलगम सफेद और पर्पल रंग का होता है।

शलगम के पौष्टिक तत्व

शलगम में कई पौष्टिक तत्व होते हैं। शलगम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिये उपयोगी और खून की कमी को पूरा करता है। इसका जूस सुबह शाम पीने से अस्थमा के रोग में फायदा मिलता है। शलगम की जड़ों और पत्तों में भी पौषिक गुण होते हैं। शलगम को कच्चा चबा-चबा कर खाने से दांत व मसूड़े मजबूत बनते है। शलगम में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सिडेंट्स आदि पाए जाते हैं।

Advertisment

शलगम के 5 फायदे: Benefits Of Shalgam



1. सर्दी जुकाम से राहत 

Advertisment

शलगम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाती है। इससे आपको अक्सर होने वाली सर्दी जुकाम और बुखार से राहत मिलती है। यदि आपको युरिन या पीत की समस्या है तो उसमे भी शलगम आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शालगुम इम्यूनिटी के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।  

2. दिमाग के लिए

शलगम में कैल्शियम, विटामिन A, विटामिन C होता है और  इसके पत्तों में विटामिन K होता है। इसको खाने से दिमागी कमजोरी दूर होती है और दिमाग को शक्ति मिलती है। यदि आप रोज की डाइट में शलगम का उपयोग करते हैं तो शलगम आपकी उम्र को बड़ा सकता है। 

Advertisment

3. रोज खानें के फायदे

शलगम खाने में, जूस में, सलाद में शामिल करने पर यह आपको हमेशा स्वस्थ रखेगा। विशेष रूप से इसका जूस आंखों के लिये फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसको खाने से खून साफ़ होता है और यह अनेक रोगों के लिये अच्छा टॉनिक है, जो रोगों को जड़ से मिटा देता है। इसमें कैलोरी कम होती है जिससे वजन कम होता है। 

4. गंभीर बीमारियों से बचाव

Advertisment

शलगम का कैंसर, ह्रदय जैसे गंभीर रोगों में भी सेवन किया जा सकता है। शलगम का सेवन फेफड़े के कैंसर से बचाव करता है। शलजम में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीडायबिटिक और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो ह्रदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। शलगम का सेवन कैंसर सैल्स को रोकने में कुछ हद तक मददगार हो सकता हैं। शलगम कोलेस्ट्रोल को कम करता है, जिससे दिल से जुडी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

5. स्किन और बालों के लिये फायदेमंद

शलगम खाने से चेहरे पर एक अलग चमक आती है। इससे चेहरे पर रंगत आती है और स्किन प्रॉब्लम दूर होती हैं। महिलाएं इसका इस्तेमाल घरेलु स्किन रेमेडीस बनाने में भी करती है। शलगम खाने से बाल झड़ने और टूटने की दिक्कत पर भी रोक लगती है।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें। 



सेहत फ़ूड
Advertisment