Advertisment

Benefits Of Shalgam (Turnip): क्यों है शलगम/ शलजम सर्दियों की आदर्श सब्जी 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Benefits Of Shalgam (Turnip): शलजम एक जड़ वाली सब्जी है, जो सर्दियों में आती है। यह सफेद रंग की सब्जी है जो नीचे से पर्पल रंग की होती है। शलजम की सब्जी का सेवन लोग बड़े ही शौक से करते हैं। शलजम का स्वाद बाकी सब्जियों से अलग होता है और इसे गाजर और मूली की तरह कच्चा भी खा सकते हैं। इसका स्वाद थोड़ा मीठा होता है लेकिन इसका पत्ता बहुत ही कड़वा होता है और उसका उपयोग औषधि में किया जाता है। 

शलजम में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

शलजम में कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो इसे एक आदर्श सब्जी बनाते हैं। शलजम में पाए जाने वाले पोषक तत्व हैं, विटामिन्स, मिनरल, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, प्रोटीन, कैल्शियम फोलेट, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, पोटैसियम और कार्ब्स। शलजम में पाए जाने वाले पदार्थ हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। शलजम किसी भी बीमारी का इलाज नहीं करता बल्कि उन समस्या से बचाव और उसके लक्षणों को कम करने में मदद करता है। 

Advertisment

शलजम खाने के 5 फायदे 



1. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है

Advertisment

शलजम का नियमित सेवन पाचन में सहायता कर सकता है क्योंकि वे फाइबर से भरपूर होते हैं। शलजम का उपयोग कई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों को ठीक करने के लिए किया गया है। इसके साथ ही यह डायवर्टीकुलर रोग के जोखिम को कम कर सकता है क्योंकि यह मल त्याग में मदद करता है। इसके साथ ही शलजम शरीर को न्यूट्रीशन प्रदान करता है और सूजन को कम करने में मदद करता है। 

2. दिल के स्वास्थ्य के लिए

हृदय रोग का उम्र से कोई तालूक नहीं है आजकल यह काफी सामान्य बीमारी हो गई है। शलजम में एंटीडायबिटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। शलजम में हेल्दी फेट की उच्च मात्रा होती है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। यदि आप शलजम खाते हैं तो यह आपके दिल की रक्षा कर सकता है और एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को कम कर सकता है।

Advertisment

3. कैंसर के लिए 

शलजम में सल्फोराफेन का हाई लेवल होता है जो ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही शलजम में ग्लूकोसाइनोलेट्स होते हैं जो एक एंटीकैंसर गुण है इसलिए शलजम ब्रेस्ट से लेकर प्रोस्टेट तक सभी प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं। शलजम का सेवन करने के कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। 

4. आंखों के लिए 

Advertisment

आज के दौर में हर दूसरा व्यक्ति आंखों कि समस्या से जूझ रहा है। इसके लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं इसलिए आपको बता दें कि शलजम आंखो के सवास्थ के लिए फायदेमंद साबित होता है। शलजम, एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन से भरपूर होता है, यह आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा ल्यूटिन, मैक्यूलर डिजेनरेशन और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को दूर करता है। 

5. हड्डियों के लिए 

हड्डियों की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है फिर चाहे कमर दर्द हो यां घुटनों का। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम की बहुत जरूरत होती है। कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूती देती है और बोन डेंसिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए हड्डियों के सच्चे स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम से भरपूर चीज़ों का सेवन करना चाहिए। शलजम में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों का निर्माण करता है और उन्हें मजबूत बनता है। 



सेहत फूड
Advertisment