Advertisment

Benefits of Yoga for Women: महिलाओं के लिए योग के फायदे क्या हैं? 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

योग के फायदे क्या हैं?: योग एक शारीरिक और मानसिक अभ्यास है जिसमें शरीर, मन और आत्मा शामिल हैं। योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध और मजबूत बनाता है। योग दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुका है जो मन और शरीर के बेहतर नियंत्रण और कल्याण के लिए बहुत लाभदाई होता है। योग में आसन, प्राणायाम और ध्यान शामिल हैं। योग से कही बीमारियां ठीक की जा सकती है। महिलाओं का जीवन पुरुषों की तुलना में शारीरिक रूप में ज्यादा कठिन और मेहनत भरा होता है फिर चाहे वो पीरियड्स हो या डिलीवरी। अगर आप योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं तो ये आपकी कई बीमारियों को ठीक करने में आपकी मदद करेगा। इसलिए आज आपको योग के कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताए जा रहे हैं।

योग के 4 बड़े फायदे महिलाओं के लिए: Benefits of Yoga 



Advertisment

1. हार्मोन्स की समस्या 

महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस बहुत आम है आज कल लेकिन इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से कही सारी परेशानियां हो सकती हैं जैसे कि पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग, सर दर्द, वेट बढ़ना या घटना आदि।  हार्मोनल इंबैलेंस का एक कारण स्ट्रेस भी है इसलिए योग रोज करना चाहिए क्योंकि योग आपके जीवन से स्ट्रेस कम करता है। हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करने के लिए आपको एंडोक्राइन सिस्टम (endocrine system) को सेहतमंद रखना होगा जो की योग से मुमकिन है। हार्मोनल इंबलैंस के लिए आप भुजंगासन, सेतुबंधासन, मत्स्यासन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन को कर सकते हैं।

2. वजन कम करने में 

Advertisment

योग को अक्सर सिर्फ फ्लेक्सिबिटी और मन की शांति के लिए किया जाता है लेने योग से आप काफी कैलोरीज़ बर्न कर सकते हैं और ये आपको वजन घटाने में काफी सहायता कर सकता है। योग आपकी मांसपेशीयां को मजबूत करता है और आपके बॉडी पोश्चर को सही रखता है। वजन घटाने के लिए आप त्रिकोणासन, विराभाद्रसन, धनुरासन और भुजंगासन इन आसन को कर सकते हैं।

3. प्रेगनेंसी और लेबर 

प्रेगनेंसी के दौरान अपने शरीर का ध्यान रखने के लिए योग करना बेहद फायदेमंद है। इस दौरान योग से ना केवल आपका शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि ये लेबर पेन और डिलेवरी के समय होने वाली दर्द को भी कम करने में मदद करता है। योग प्रेगनेंसी के दौरान आपके मन को शांत और पॉजिटिव रखने में भी मदद करता है। योग माँ और बच्चे के बीच एक गहरे अंतरंग संबंध को बनाता है। प्रेगनेंसी के दौरान आप वक्रासन, त्रिकोणासन, बंध कोणासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम कर सकते हैं।

Advertisment

4. इम्यूनिटी 

कोविड-19 की वजह से लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत चिंतित हैं और अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए कई चीज़ें कर रहे हैं। योग एक ऐसा तरीका है जिससे आप इस लॉकडाउन के दौरान अपने घर के आराम से बाहर निकले बिना अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। योग आपके शरीर को रिचार्ज कर सकता है, नकारात्मक ऊर्जा को हटाने में मदद करता है, टॉक्सिंस से छुटकारा दिला सकता है और महत्वपूर्ण अंगों को अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज़ाना प्राणायाम, मत्स्यासन, विपरीत करणी, उत्तानासन कीजिए।





Advertisment






Advertisment






Advertisment








सेहत
Advertisment