Advertisment

Best Healthy Food For Women: महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए क्या खाना चाहिए।

author image
Swati Bundela
13 Aug 2021
Best Healthy Food For Women: महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए क्या खाना चाहिए।



Advertisment

 Healthy Food For Women : महिलाओं का शरीर पुरषों से अलग होता है ये हम जानते हैं। जैसे महिलाओं को हर महीने पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए उन्हें तंदुरुस्त रहने की बहुत जरूरत है। अगर महिलाएं अपने खाने में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन को शामिल करे तो इससे पीरियड्स सही समय पर आएंगे और महिलाएं स्वस्थ रहेंगी। तो ऐसी कुछ चीजें जो महिलाएं अपने खाने में शामिल कर सकती है जो आसानी से घर में होती है।

महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए क्या खाना चाहिए(Best Healthy Food For Women)



Advertisment

1. कैल्शियम युक्त चीजे



बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होती है खास कर मेनोपॉज के बाद. इसलिए महिलाओं ने ज्यादा कैल्शियम वाली चीज खानी चाहिए। जैसे दूध, दही, पनीर इनमे भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती है और महिलाएं जोड़ो के दर्द से बच सकती है।

Advertisment


2. फल और सब्जियां



Advertisment

फल और सब्जियां खाने में ज्यादा शामिल करने से शरीर को सारे पोषक तत्व सही मात्रा में मिलते है। सब्जियां जैसे पालक, मेथी , ब्रोकोली ये शरीर को आईरन देती है। फलों में सेब, अनार, पपीता ये पीरियड्स को में होने वाली समस्या कम करता है। इसके साथ साथ खाने में सलाद जैसे गाजर, ककड़ी , टमाटर इनका सेवन करना चाहिए। इससे त्वचा निरोगी और शरीर भी तंदुरुस्त रहेगा।



3.फाइबर

Advertisment


खाने की चीजे जिनमे फाइबर हो वो खाने से ब्लड शुगर लेवल संतुलन में रहता है। फाइबर युक्त चीज जैसे जवार बाजरा और ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम और काजू खाने से शरीर को जरूरत है उतना फाइबर मिलता है।



Advertisment

4.तरल चीजे



तरल पदार्थ में सबसे पहले आता है पानी। ज्यादातर महिलाओं को पानी पीना याद नही रहता। इससे शरीर में पानी की कमी होती है, जो स्किन को ड्राई बनाती है। रोज कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए। नारियल पानी भी शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। ये शरीर को ताजा महसूस करवाता है। नारियल पानी पीने से बाल कोमल और घने होते है, और स्किन भी चमकती है। इसलिए अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखे।

Advertisment


5 ड्राई फ्रूट्स और घी



ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम काजू और पिस्ता शरीर को जरुरी फाइबर देते है। बदंम खाने से शरीर को आयल मिलता है जिसके वजह से स्किन ड्राई नहीं होती और स्किन चमकती है। महिलाओ ने दिन में काम से काम एक चम्मच घी खाना चाहिए । घी खाने से हड्डिया मजूत होती है और चेहरे पर तेज आता है। खजूर भी एक अछि चीज है खाने के लिए जिस से खून में हेमोग्लोइन की मात्रा बढ़ती है। महिलाओ ने खजूर अंजीर और घी का सेवन खास कर ठंडियों में ज्यादा करना चाहिए। Healthy Food For Women



/wp:tadv/classic-paragraph



wp:paragraph

/wp:paragraph
Advertisment
Advertisment