Advertisment

Best Menopause Supplements: कौन से सप्लीमेंट्स हैं सबसे अच्छे

author-image
Rajveer Kaur
New Update
manopause

मेनोपॉज़ में महिलाओं के शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं और बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इस समय में आपको अपनी डायट का ख़ास ध्यान रखना पड़ता हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को काफ़ी फर्क पड़ता है।

Advertisment

WHAT IS MAINOPAUSE/क्या होता हैं मेनोपॉज़?

मेनोपॉज़ एक ऐसी स्थिति हैं जिसमे महिला को माहवारी आना बंद हो जाता है। आमतौर लड़कियों को 12 -15 की आयु में पीरियड्स आने शुरू हो जाते हैं और 45 -50 की उम्र में आने बंद हो जाते इसे मेनोपॉज़ बोलते है। यह पूरी तरह से एक नार्मल प्रोसेस है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव आने शुरू हो जाते है। आपके होर्मोनेस में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं  मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन, थकान और पसीना आता हैं ऐसे बहुत लक्षण दिखाई देते है। 

Best Menopause Supplements - 

Advertisment

कैलशियम

मेनोपॉज़ के बाद महिलाओं में होर्मोन का स्तर नीचे गिर जाता है और हड्डियों का नुक़सान होने लगता है। यह एक गंभीर समस्या बन सकती हैं इसलिए आप शरीर में कैल्शियम की कमी मत होने दीजिए।  50 साल तक की औरतों को 1000mg कैल्शियम की ज़रूरत होती है। इसके साथ ही 50 साल से ऊपर की महिलाओं को 1200 mg की ज़रूरत होती है।

अलसी के बीज 

अलसी में मजूद पोषक तत्व मेनोपॉज़ में बहुत मदद करते है। मेनोपॉज के दौरान भी औरते  कई तरह की शारीरिक परेशानी का सामना करती है। इसके अलावा मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और थकान की अधिक दिक्कत देखने को मिलती है। जबकि अलसी में पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि  जैसे पोषक मिलते हैं , जो इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

विटामिन डी

यह भी मेनोपॉज़ में बहुत हेल्प करता है। इसके बिना आपकी बॉडी कैल्शियम को नहीं पचा पाएगी।वैसे तो ये बहुत तरीक़ों से मिलता है आप इसके सप्लीमेंट इस्तेमाल करें और ऐसे बहुत सी फल और सब्ज़ियाँ भी हैं लेकिन इसका बेस्ट साधन सूरज की रोशनी हैं। इसके साथ ही ध्यान दे अगर आपकी बॉडी को ज़्यादा मात्रा में चाहिए तो आप फ़ूड और सप्लीमेंट का ही इस्तेमाल करें।

जिनसिंग

यह आपकी मेनोपॉज़ में बहुत मदद करता हैं। आप के मूड को बेहतर बनाता हैं और आपकी नींद को भी बेहतर बनाता है।

सेंट जॉन’स वोर्ट(St. John's Wort) 

यह औरतों को मेनोपॉज़ में बहुत अच्छे फ़ायदे देता है। यह औरतों में मूड स्विंज़ को कंट्रोल करता हैं।

जो भी सप्लीमेंट आप ले उसको साइड-इफ़ेक्ट्स को ध्यान में रखे कुछ आपको एलर्जी भी कर सकते है।

menopause supplements
Advertisment