Advertisment

गर्मियों में क्या खाएं ? गर्मियों के लिए बेस्ट सब्ज़ियां

author-image
Swati Bundela
New Update
गर्मियों के लिए बेस्ट सब्ज़ियां - गर्मी का मौसम आगया है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए हमें ऐसे सब्ज़ियां खानी चाहिए जिनसे हमारे शरीर में ठंडक पंहुचे और शरीर में पानी की कमी ना आए। गर्मियों के वक़्त बहुत सी बीमारियां भी शरीर को घेर लेती हैं। इनसे बचने के लिए ऐसी सब्जियां खाएं जिस में पोषण और पानी भरपूर मात्रा में हों।
Advertisment




गर्मी में खाने के लिए 5 बेस्ट सब्ज़ियां
Advertisment


1. करेला



करेला गर्मियों में बेहद फायदेमंद रहता है। इससे त्वचा भी साफ़ रहती है , यह चेहरे पर फुंसी , फोड़े या इन्फेक्शन भी नहीं होने देता। करेला उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनको हाई BP या डायबिटीज की समस्या है।
Advertisment


2. कद्दू



गर्मियों में कद्दू खूब आता है। और यह आपको फायदा भी करता है क्योंकि यह आपका पेट साफ़ रखता है और पेट के कीड़े भी मारता है। यह ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को नियंत्रित रखता है।
Advertisment


3. लौकी



Advertisment
लौकी काफी लोगों को पसंद होती है , इसके स्वाद में हल्का मीठापन होता है। लौकी का जूस पीने से वज़न घटने में भी मदद मिलती है। यह पाचन शक्ति को भी मज़बूत करती है। यह आपको पेट से सम्बंधित समस्यायों से दूर रखती है।

4. शिमला मिर्च

Advertisment


शिमला मिर्च हरे रंग की होती है , और हरे रंग की सब्ज़ियों में , विटामिन C , विटामिन A , और बीटा केराटिन अच्छी मात्रा में होता है। इसमें बहुत काम कैलोरीज होती हैं और यह कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ने नहीं देती। यह आपको अस्थमा और मोतियाबिंद जैसी बिमारियों से लड़ने में भी सहायता करती है।

5. पालक



पालक में बहुत सरे अचे गुण पाए जाते हैं। इसमें मैग्नीशियम , कैल्शियम , आयरन , विटामिन A , विटामिन B , विटामिन C प्रचूर मात्रा में होता है। यह आपकी आँखों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर भी होता है। आप इसे सब्ज़ी के अलावा सलाद में भी खा सकते हैं और इसका सूप भी बना सकती हैं।
फूड
Advertisment