Advertisment

Bharti Singh Weight Loss Tips: कॉमेडियन भारती ने पतले होने का राज़ बताया, 4 चीज़ें जिनसे 15 किलो वजन घटाया

author-image
Swati Bundela
New Update
जब से लॉकडाउन लगा है और कोरोना आया है तबसे कई सेलिब्रिटीज और लोगों का वजन बढ़ गया है। भारती सिंह जो कि उनके मोटेपन के लिए जानी जाती हैं इस लॉकडाउन में इन्होंने 15 kg वजन कम किया। यह एक फेमस कॉमेडियन हैं और इनका खुद का शो भी आता था। इनके वेट लॉस के बाद के फोटोज़ सभी जगह वायरल हो रहे हैं और सभी इनके वेट लॉस का राज जानने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisment


भारती अपने पतले होने का राज़ सभी के साथ शेयर किया और बताया क्या हैं वो 4 चीज़ें जिनसे इनका वजन कम हुआ है। आपको बता दें कि इन्होंने यह वजन बिना जिम जाए घटाया है।

Bharti Singh Weight Loss Tips -

Advertisment


1. इंटरमिटेंट फास्टिंग



भारती ने अपना वज़न कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो किया है। इस में आप एक फिक्स समय पर खाना खा लेते हैं और उसके बाद फिर कुछ नहीं खाते हैं। भारती भी शाम को 7 बजे
Advertisment
खाना खा लिया करती थीं और उसके बाद अगले दिन के लंच तक कुछ भी नहीं खाती थीं।

2. खाना खाना बंद नहीं करना

Advertisment


भारती सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी भी कुछ भी खाने पर रोक नहीं लगायी है और जो मन करता था वो खाया है। क्योंकि जब तक आपको एडवाइस न किया जाए तब तक कुछ भी खाना बंद नहीं करना चाहिए। इंटरमिटेंट फास्टिंग ने इस में इनकी हेल्प की है।

3. खाने का साइज डिसाइड करना

Advertisment


खाने का साइज डिसाइड करना इसका मतलब है खाने का पोरशन फिक्स रखना जिससे आप एक फिक्स लिमिट का खाना डेली खाते हैं और आपका वज़न बाद में भी नहीं बड़ पाता है। इसके अलावा खाने में से सोडियम और शुगर कम करना भी सबसे जरुरी होता है।

4. खाने का टाइम फिक्स रखना



बिजी लाइफस्टाइल में और काम के बीच एक फिक्स समय पर खाना खाना बहुत जरुरी होता है। वरना हम भूख लगने के कारण से कभी ज्यादा खा लेते हैं तो कभी कम।
सेहत
Advertisment