Advertisment

Bikini Wax: बिकिनी वैक्स करने का सही तरीका क्या है? 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Bikini Wax:  हर लड़की अपने शारीरिक बालों को हटवाने के लिए वैक्स करवाती है। ज्यादातर हाथों,पैरों और अंडरआर्म की वैक्सिंग करवाती हैं लेकिन कुछ महिलाएं बिकिनी वैक्स भी करवाती हैं। अधिकांश महिलाओं के लिए बिकनी वैक्स करना सबसे मजेदार अनुभव नहीं हो सकता है क्योंंकि बिकिनी वैक्स थोड़ा दर्द मय हो सकता है। यह शेविंग की तुलना में आपके प्यूबिक बालों को हटाने का एक लंबा तरीका है। बिकिनी वैक्स बहुत ही सावधानी से करना चाहिए क्योंकि बॉडी का यह एरिया बाकी अंगो से सेंसिटिव होता है। बिकिनी वैक्स के बाद बाल कुछ हफ्तों के लिए नहीं आते इसलिए यह गर्मियों के महीनों के लिए एक अच्छा विकल्प है। जानिए बिकिनी वैक्स करने का सही तरीका। 

वैक्स करवाने के लिए टिप्स -

1. जब भी आप बिकिनी वैक्स करवाने लगेंगे तो कभी भी शेव करके ना जाएं क्योंंकि कुछ लोग वैक्सिंग से कुछ दिन पहले शेव करते हैं ताकि बाल छोटे हों। बिकिनी वैक्स के लिए कम से कम 1/4 इंच का बाल होना चाहिए ताकि वैक्स बालों को पकड़ सके और ग्रिप अच्छी बन सके। 

Advertisment

2. बिकिनी वैक्स करवाने से पहले किस प्रकार की वैक्स करवानी है यह चुने। बिकिनी वैक्स जब भी करवाएं तो रेगुलर वैक्स नहीं नहीं करवानी चाहिए क्योंकि उसे दुबारा लगाना पड़ सकता है जिससे दर्द ज्यादा होता है इसलिए हार्ड वैक्स बीन्स का इस्तमाल कर सकते हैं। हार्ड वैक्स जब सख्त हो जाए, तो आप इसे अपने हाथों से हटा सकते हैं और यह प्रक्रिया को बहुत कम दर्दनाक बनाता है। 

3. पीरियड्स के 3 दिन पहले बिकिनी वैक्स नहीं करवाना चाहिए और अपने पीरियड्स के दिनों में भी बिकिनी वैक्स नहीं करनी चाहिए क्योंकि इस दौरान आपकी त्वचा अधिक सेंसिटिव हो जाती है जिसकी वजह से प्रक्रिया अधिक दर्दनाक हो सकती है और आपको अपनी और दूसरो की हाईजीन का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही पीरियड्स पेन भी कई महिलाओं को होती है जिसकी वजह से दर्द दुगना हो सकता है। 

4. गरम पानी से स्नान करने के बहुत फ़ायदे होते हैं। जब भी आप बिकिनी वैक्स करवानी हो, उससे पहले गरम पानी से स्नान जरूर करना चाहिए इससे आपकी बॉडी के पॉर्स खुल जाते हैं। साथ ही स्नान करते वक्त आप थोड़ा स्क्रब भी कर सकते हैं इससे बाल सॉफ्ट हो जाते हैं और बाल निकलने में आसानी होगी जिसकी वजह से दर्द भी कम होगा।

Advertisment

5. अगर आप खुद बिकिनी वैक्स करने लगे हैं या अपनी बहन से करवा रहे हैं तो इस बात को जरूर याद रखें कि जैसे ही आप वैक्स को हटाएंगे उसकी वक्त अपनी स्किन को अपने हाथ की मदद के साथ जोर से पकड़ ले इससे आपको दर्द कम होगा। 

बिकिनी वैक्स घर पर करने का सही तरीका 

वैसे तो बिकिनी वैक्स हमेशा एक अच्छे पार्लर से करवानी चाहिए क्योंकि यह एरिया काफी सेंसिटिव होता है और उन्हें इसकी ज्ञान और अनुभव ज्यादा होता है लेकिन अगर फिर भी आप बिकिनी वैक्स घर पर करना चाहते हैं तो हर चीज को सही तरीके से फॉलो करें। 

Advertisment

1. सबसे पहले आप एक कमरे में जाएं जहा आपको कोई परेशान न कर सके क्योंंकि बिकिनी वैक्स करने के लिए बहुत ज्यादा सावधानी और शांति की जरूरत होती है।

2. वैक्स शुरू करने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट को अच्छे से साफ कर लें और उसे सूखा लें। प्राइवेट पार्ट को हमेशा साफ रखना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन का खतरा ना हो।

3. सबसे पहले बिकिनी एरिया पर पाउडर लगा ले ताकि किसी भी प्रकार का गीलापन ना रहे। उसके बाद स्पैचुला से वैक्स को लगाएं। 

Advertisment

4. इसके बाद वैक्स स्ट्रिप को वैक्स पर रखकर वैक्स को थोड़ा ठंडा होने दे उसके बाद बालों की उल्टी दिशा में खींचे। याद रखें वैक्स स्ट्रिप खींचने से पहले स्किन को अपने दूसरे हाथ से जोर खींचकर रखे इससे आपको दर्द कम होगा। इसी तरह से आप पूरे एरिया की वॉक कर लें।

5. जो बाल बच जाएंगे उन्हें ट्विजर की मदद से एक एक करके निकाल लें। ट्विजर को इस्तमाल करने से पहले साफ करना ना भूलें। इसके बाद जेल(एलोवेरा, पपाया, या कोई और) को स्किन पर लगा लें।

बिकिनी वैक्स के बाद कुछ देर के लिए टाईट कपड़ा ना पहने। ठंडे पानी से स्नान करें इससे अगर किसी भी प्रकार की जलन हो रही होगी वो भी शांत हो जाएगी। बिकिनी एरिया में कुछ देर के लिए लाल निशान आ सकते हैं ये बिल्कुल सामान्य है। 



सेहत
Advertisment