Bollywood Celebrities Diwali 2021: जानिए फिल्मी सितारों ने कैसे मनाई दिवाली

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment


दिवाली के शुभ अवसरों पर बॉलीवुड स्टार्स ने बड़े धूम धाम से मनाई दिवाली। जानिए कैसे मनाई फिल्मी सितारों ने इस साल की दिवाली।

Advertisment

दिवाली में दिखा फिल्मी सितारों का जलवा (Bollywood Celebrities Diwali 2021)

दिवाली के शुभ पर्व पर बॉलीवुड सितारों ने बड़ी शानदार दिवाली मनाई। दिवाली के दिन कई सितारे जैसे करीना कपूर, करिश्मा कपूर इन बहनों ने साथ में मनाई दिवाली और सोशल मीडिया पर की एक फोटो शेयर। करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ फोटो डाली। इसके अलावा जानवी कपूर अपने पिता और बहन के साथ दिखी। जानवी कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए जिसमें वह एक सुंदर सी साड़ी पहनकर है।

इसके अलावा मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर ने भी दिवाली लुक के लिए पोज दी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी साथ में मनाई दिवाली। दिवाली के दिन आलिया भट्ट ने पहना था सुंदर ड्रेस जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया। भाई बहन तुषार कपूर और एकता कपूर ने भी दी दिवाली की बधाई, सोशल मीडिया पर किए फोटो शेयर। अनिल कपूर के घर जब मीडिया पहुंची तो अनिल कपूर ने रिपोर्टर्स को मिठाई बांटकर उन्हें दिवाली की बधाई दी। जिसके वीडियोस सोशल मीडिया पर हुए बहुत वायरल।

Advertisment

बॉलीवुड सितारों ने की दिवाली में लक्ष्मी मां की पूजा

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में होने के बावजूद भी अपने पति निक जोनास के साथ की दिवाली की पूजा। प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली की पूजा पारंपारिक तरीके से की जिसके फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसके अलावा यामी गौतम ने भी शादी के बाद अपने पति के साथ मनाई पहली दिवाली। कैटरीना कैफ भी दिखी दिवाली लुक में नजर। कैटरीना कैफ ने अपनी मां और बहन के साथ मनाई दिवाली और अपने फ्रेंड्स को दी दिवाली की शुभकामनाएं।


एंटरटेनमेंट