Advertisment

इन 5 बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने Menstrual Health को सपोर्ट किया

author-image
Swati Bundela
New Update
भारत में महिलाओं के मेंस्ट्रुएशन पर चर्चा करना काफ़ी ऑकवर्ड माना जाता हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में सोशल मीडिया के ज़रिये महिलाओं को इस टॉपिक पर खुलकर बात करने का मौका मिला हैं। कई फेमस सेलेब्रटी भी मेंस्ट्रुएशन के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए आगे आ रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के उन 5 सेलेब्रिटीज़ के बारे में , जिन्होंने मेंस्ट्रुएशन के प्रति लोगों को अवेयर किया (बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ Menstrual Health)।

Advertisment

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ जिन्होंने Menstrual Health को सपोर्ट किया :



दीया मिर्ज़ा

Advertisment


दीया मिर्ज़ा हमेशा मेंस्ट्रुअल हेल्थ के प्रति जागरूकता और eco-friendly सैनिटरी नैपकिन्स को बढ़ावा देती हैं। इन्होने रेड डॉट चैलेंज में भी हिस्सा लिया था। रेड डॉट चैलेंज ,सोशल मीडिया पर चलाया गया एक अभियान था ,जिसका मकसद ये था कि लड़कियों को पीरियड्स के बारे में बात करने से नहीं कतराना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमे न केवल पीरियड्स पर बात करने की ज़रूरत है, बल्कि हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए sustainable products का उपयोग करें।"

Advertisment

सोनम कपूर



बॉलीवुड एक्टर सोनम कपूर भी हमेशा मेंस्ट्रुएशन और स्वच्छता पर बात करती रहती है। उनकी फिल्म पैड मैन भी इस टॉपिक पर ही बनी थी। सोनम इस बात को लेकर काफ़ी ओपन हैं कि पीरियड्स को नॉर्मलाइज़ करने की ज़रूरत है। हाल ही में, उन्होंने Zomato के पीरियड लीव पर अपनी बात रखते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था , "देर आए दुरुस्त आए "।

Advertisment

तापसी पन्नू



दिल्ली की रहने वाली इस एक्टर को बिना डरे अपने ओपिनियन को खुल कर रखने के लिए जाना जाता है, जिसमें मेंस्ट्रुअल हेल्थ के साथ-साथ इससे जुड़ा कलंक भी शामिल है। पिछले साल, उन्होंने मुंबई की एक NGO की मदद की, ताकि वे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली युवा लड़कियों और महिलाओं को शिक्षित कर सकें। तापसी पन्नू ने हमेशा माना है कि महिलाओं को अपने पीरियड्स के बारे में बोलने की ज़रूरत है - जितना ज्यादा हम बात करते हैं, उतना ही कम हमे स्वास्थ्य खतरे दिखेंगे।
Advertisment


कुब्रा सेट



सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) से फेमस हुई कुब्रा सेट, मेंस्ट्रुल हेल्थ पर अपने विचारों के बारे में खुलकर बात करने के लिए जानी जाती है। वह अक्सर इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने Red Cloth campaign के लिए Humans for Humanity के साथ हाथ मिलाया, जो पीरियड्स स्टिग्मा को तोड़ने के बारे में जाना जाता हैं।
Advertisment


सोनू सूद



सोनू सूद एक एक्टर होने के साथ-साथ सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रहे ‘It’s just a period’ कैंपेन में भाग लिया था। उन्होंने अपनी एक फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था "इस लॉकडाउन के दौरान दो मिलियन से अधिक लड़कियों को उनका पहला पीरियड हुआ होगा। इसे अकेले न सहने दे , उनसे बात करें और उन्हें बताएं - पीरियड्स नॉर्मल, नेचुरल और कुछ भी शर्मिंदा महसूस करने वाला नहीं है। मैं इस #WorldMenstrualHygieneDay, को पीरियड्स से जुड़ी मिथ्स और टैबू को समाप्त करने के लिए चुनता हूं और इसके बारे में खुलकर बात करता हूं। क्योंकि, आखिरकार, #ItsJustAPeriod। "
एंटरटेनमेंट बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ Menstrual Health
Advertisment