Advertisment

5 बातें जो आपको अपने बॉयफ़्रेंड को ज़रूर बतानी चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update
कुछ बातें ऐसी होती हैं जो आप कभी भी बॉयफ़्रेंड से कहने को तैयार होते हैं और कई बार एक्साइटेड भी लेकिन कुछ बातें फ़िर भी रह जाती हैं, जिन्हें आप शेयर करने से बचते हैं। हालांकि अपने जीवन के कुछ हिस्सों को प्राइवेट रखना हमेशा ठीक होता है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें आपको बताने की ज़रूरत होगी खासकर तब जब आप इस रिश्ते का फ्यूचर देख रहे हैं। आपको पहली बार में ही सब कुछ नहीं बताना है। लेकिन आखिरकार, आपको उन्हें ख़ुद से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें तो बतानी ही होंगी। आइये जानते हैं बॉयफ़्रेंड को बताने वाली 5 बातें।

Advertisment

जानिए वो क्या 5 बातें हैं जो आपको बॉयफ़्रेंड को बतानी चाहिए (boyfriend ko batane wali 5 baatein)-



1. अपने लाइफ़ गोल्स

Advertisment


अगर आप अपने बॉयफ़्रेंड के साथ एक लॉग टाइम रिलेशनशिप की उम्मीद कर रही हैं तो उन्हें अपने फ्यूचर गोल्स के बारे में ज़रूर बताएँ। यदि आपके गोल्स 100 प्रतिशत आपके बॉयफ़्रेंड से मैच नहीं करते हैं तो यह समस्या की बात नहीं है। ज्यादातर मामलों में, समझौते के थोड़ी जगह होती है। लेकिन जब भविष्य के लिए प्रमुख, जीवन बदलने वाले लक्ष्यों की बात आती है तो आपका पहले से तैयार होना ज़रूरी है। ऐसा ना हो कि आप ज़िंदगी भर साथ रहने का फैसला कर लें लेकिन आपके गोल्स बिल्कुल ही अलग हों। ऐसे में अलग होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

2. सेक्शुअल फ़ैन्टसीस

Advertisment


अक्सर औरतें अपने पार्टनर की सेक्शुअल ज़रूरतों को पूरा करना ही अपना कर्तव्य समझती हैं। कई औरतें तो उन्हें खुश करने के लिए फ़ेक ऑर्गेस्म भी देती हैं। आपको अपनी सेक्शुअल नीड्स को भी महत्व देना चाहिए। आप खुल कर अपने पार्टनर से अपनी फ़ैन्टसीस शेयर कीजिये। इसमें शर्माने वाली कोई बात नहीं है। आपके रिलेशनशिप की मजबूती के लिए भी आपकी सेक्स लाइफ का अच्छा होना ज़रूरी है।

3. अपनी बुरी आदतें

Advertisment


हालाँकि इस विषय के बारे में खुल कर बोल पाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यदि आप अपने रिश्ते को कहीं जाते हुए देखते हैं, तो आप अपने साथी को अपनी बुरी आदतों के बारे में बताईये ख़ास कर कि ऐडिकशन। उनका पूरा हक है आपको जानने का। उनसे अपनी बुरी आदतें छुपाना उन्हें धोखा देने के बराबर है और वैसे भी इसे एक दिन तो सामने आ ही जाना है। ये बातें छुपाएंगे तो आप एक दोहरी ज़िंदगी जीने लगेंगे।

4. हेल्थ इशूज़

Advertisment


आप अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ से जुड़ी ज़रूरी बातें अपने पार्टनर से ज़रूर शेयर करें। मेंटल हेल्थ के बारे में बताना आपको मुश्किल लग सकता है। मेंटल हेल्थ के मुद्दे पर आज भी स्टिगमा है और आपके लिए यह साझा करना मुश्किल हो सकता है कि आप किस स्थिति से गुज़रे हैं, खासकर तब जब आप डरे हुए हैं कि वो आपको छोड़ सकते हैं। लेकिन अगर वे एक अच्छे साथी हैं, और एक समझदार व्यक्ति हैं, तो उन्हें बताना ही आपके रिश्ते को मजबूत ही बनाएगा और आपको सपोर्ट मिलेगा।

5. वो बातें जो आप बर्दाश्त नहीं कर सकतीं

Advertisment


हर किसी की ज़िंदगी में कुछ उसूल होते हैं या ज़िंदगी में नहीं भी तो रिलेशनशिप के लिए कुछ शर्ते ज़रूर होती हैं। इन सारी चीजों के बारे में अपने बॉयफ़्रेंड को विस्तार से बताएँ ताकि आगे जाके वो कुछ ऐसा करने से बचें जो आपको तकलीफ़ पंहुचा सकता है।



तो आपने जाना बॉयफ़्रेंड को बताने वाली 5 बातें, इनका ख्याल रखें और अपने रिश्ते के बेहतर फ्यूचर के लिए इन्हें ज़रूर अपनाएं।

पढ़िये: 5 बातें जो आपके रिलेशनशिप को खराब कर सकती हैं

रिलेशनशिप बॉयफ़्रेंड को बताने वाली 5 बातें
Advertisment