Calcium Rich Food For Women : महिलाओं के लिए कैल्शियम रिच फूड

author-image
Swati Bundela
New Update


Calcium Rich Food

महिलाओं ने कैल्शियम युक्त खाना खाना बहुत जरूरी है। खाने में अच्छे मात्रा में कैल्शियम होने से हड्डियां मजबूत रहती है और पैर दुखना, घुटने दुखना ऐसी समस्या नही होती। 30 की उमर के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है। पैर दर्द, जोड़ो का दर्द ऐसी शिकायते होती है। ऐसे में अगर महिलाएं कैल्शियम युक्त खाना न खाएं तो तकलीफ बढ़ सक्ति हैं। जानते है महिलाओं के लिए कैल्शियम युक्त खाने के लिए क्या है।

Advertisment

महिलाओं के लिए कैल्शियम रिच फूड (Calcium Rich Food For Women)


•दूध और दूध से बने पदार्थ


दूध ये सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। दूध में ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है, इसलिए दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है और पैर दुखने की समस्या नही होती। दूध से बनी चीजे जैसे पनीर, दही ,घी इन सबका भी सेवन महिलाओं ने नियमित रूप से करना चाहिए।


•सूखे मेवे


सूखे मेवे जैसे काजू, किसमिस, बादाम ये खाने से शरीर को कैल्शियम मिलता है। महिलाओं ने सूखे मेवे खाने चाहिए इससे शरीर का दर्द तो कम होगा ही इसके साथ चेहरा ग्लो करेगा और स्किन ड्राई नही रहेगी।


• सब्जियां और फल


महिलाओं ने खाने में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, गोबी , धनिया इन सबसे भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता हैं। तो इन सब्जियों को पकाकर खा सकते है या फिर इनका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। फल जैसे अनानास, केला इनमे कैल्शियम होता है। ऐसे फलों को रोज खाना चाहिए।

Advertisment

• दाल और अनाज


अपने खाने में दाल और अनाज को शामिल करने से कतराए नही। तुअर की दाल, मूंग दाल ये सब खानी चाहिए। ये शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करती है। अनाज जैसे गेंहू, बाजरा , ज्वार ये सब खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलते है। महिलाओं ने अगर इन चीजों का सेवन किया तो भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलेगा।


Disclaimerयह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।


सेहत