Advertisment

Hair Wash During Periods : क्या पीरियड्स में बाल धोना सही है?

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment






Advertisment

Hair Wash During Periods? पीरियड्स के बार में हमने कई बाते सुनी हैं कि पीरियड्स में क्या करना सही है और क्या करना गलत है। इनमे से एक सवाल ये भी है की क्या पीरियड्स में बाल धोने चाहिए या नहीं? कोई कहता है कि पीरियड्स में बाल नही धोने चाहिए इससे पीरियड्स पर गलत असर पड़ता है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है ये जानना बहुत जरूरी है।

क्या पीरियड्स में बाल धोना सही है? (Hair Wash During Periods?)

पुराने जमाने में महिलाओं को पीरियड्स आते ही नहाने के लिए कहा जाता था लेकिन आज के जमाने में कोई इसे गलत मानता हैं और कोई सही। पहले पीरियड्स में बाल धोने से शरीर शुद्ध होता हैं ऐसा माना जाता था। लेकिन डॉक्टर इसमें कोई तथ्य नही ऐसा बताते हैं। बाल धोना या ना धोने ये हर महिला खुद तय कर सकती हैं।

Advertisment

महिलाएं अक्सर पीरियड्स आने के 1 या 2 दिन पहले ये महसूस करती होंगी कि उनकी स्किन ऑयली हो रही हैं और बाल भी ऑयली हो रहे हैं। पीरियड्स आने पर महिलाएं अगर बाल धोना चाहे तो इसमें कोई बुराई नही हैं। पीरियड्स में बाल धोने से बालों का ऑयलीनेस निकल जाता है और इससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

अगर आप पीरियड्स में बाल धोएंगे तो बालो का ऑइल कम होगा और आपको ताजा महसूस होगा। पीरियड्स में नहाने से पीरियड्स के लिए कोई हानि नहीं होगी, बल्कि आप गर्म पानी से नहानेगे तो उससे पेड़ दर्द कम होता हैं और पीरियड्स के कोई समस्या नही होती। कोशिश करे के पीरियड्स में आप ठंडे पानी के बजाए हल्के गरम या गुनगुने पानी से नहाएं। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा और सिर भी हल्का लगेगा।

पीरियड्स में बाल धोना अच्छा है बस कोशिश करे की नहाने का पानी ठंडा न हो। अगर कोई आप से कहे के बाल न धोए तो उनकी सलाह मानने से अच्छा और डॉक्टर से संपर्क करे और अपनी मन की दुविधा उन्हे बताए और सही जानकारी पाए।

Advertisment

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।









सेहत
Advertisment