Advertisment

क्या पीरियड्स के बाद लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

पीरियड्स के बाद लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती - पीरियड्स की शुरुआत लड़कियों के जीवन में एक बड़ा शारीरिक और मानसिक बदलाव लेकर आता है। अपने शरीर में हो रहे बदलाव को लेकर लड़कियां काफी कंफ्यूज रहती हैं, ऐसे में हर लड़की के मन में ये सवाल अजरुर आता होगा कि क्या पीरियड्स शुरू होने के बाद उसकी हाइट रुक जाएगी ? आईये जाने कि क्या वाकई में पीरियड्स के बाद लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती -

यौन अवस्था में हाइट बढ़ना कम हो जाता है

ऐसा देखा गया है कि जब लड़किया यौन अवस्था यानि टीनएजर बन जाती हैं तो उनकी हाइट बढ़ने की रफ़्तार कम हो जाती है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि शरीर के अलग बदलाव जो पीरियड्स के बाद आते हैं ,वे जरुरी हैं। शरीर के सभी पौष्टिक तत्व टीनएज में हो रहे बदलाव में ध्यान देते हैं इसीलिए हाइट बढ़ने के लिए ज्यादा जरुरी हैं की निरंतर खुद को फिजिकली फिट रखें।

Advertisment

सर्वे की राय जान लेना भी जरुरी

कई सर्वे ने इस बात की पुष्टि की है कि लड़कियों में पहली बार पीरियड्स होने के बाद हाइट का अचानक रुक जाना एक मिथ है और कुछ नहीं नहीं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीरियड्स के बाद हाइट रूकती नहीं बल्कि बढ़ने की रफ़्तार धीमी पड़ जाती है।पीरियड्स से पहले लड़कियों के ऊंचाई की गति साल में 3 से 4 इंच की होती है लेकिन पीरियड्स के बाद ये गति साल में 1 से 2 इंच ही रह जाती है।

हाइट न बढ़ने के क्या हो सकते हैं कारण

Advertisment

लड़कियों में हाइट न बढ़ने को पीरियड्स से जोड़ लेना सही नहीं है। भले ही पीरियड्स के कारण हुए बदलाव से लड़कियों में ऊंचाई की गति पर असर पड़ा हो पर ,इसे ही कारण मान लेना ठीक नहीं।बच्चों का विकास होने के लिए विटामिन डी बहुत ही लाभदायक होता है और यह हाइट बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन माना गया है | पीरियड आने के बाद हाइट बढ़ाने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है और यदि आपको ऐसा लग रहा है कि आप की ऊंचाई नहीं बढ़ रही है, तो आपको खाने में पालक,सोयाबीन,अंडे और मछली का सेवन करना चाहिए।

पीरियड्स के बाद भी बढ़ा सकते है हाइट

यदि पीरियड्स के शुरुआत के बाद कोई लड़की अपनी हाइट में पहले जैसे गति नहीं देख रही तो ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं। पीरियड्स शुरू होने के बाद ऊंचाई बढ़ने की गति धीमे जरूर पड़ जाती है पर आयुर्वेदिक दवाएं और योग-प्राणायाम से इसमें सुधार किया जा सकता है। ऊंचाई के लिए ताड़ासन,उष्ट्रासन और सूर्य-नमस्कार जैसे योग क्रियाएं करने से हांथों और पैरों में खिंचाव होता है और हाइट बढ़ने में मदद मिलती है।

Advertisment

 

 



सेहत
Advertisment